Site icon Chatur Post

IPS छत्तीसगढ़ के दर्जनभर आईपीएस अफसरों को मिली पदोन्नति: डॉ. छाबड़ा बने ADG, 2008 बैच के 2 अफसर बने IG

IPS  रायपुर। छत्तीसगढ़ में अंतत: आईपीएस अफसरों की पदोन्नति का आदेश जारी कर दिया गया है। 2001 बैच के डॉ. आनंद छाबड़ा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बनाया गया है।

वहीं, 2008 बैच के दो अधिकारियों को पुलिस महानिरीक्षक पद पर पदोन्नति किया गया है। आईजी बनने वाले अफसरों में प्रशांत कुमार अग्रवाल और मिलना कुर्रे शामिल हैं।

आठ अफसर बने डीआईजी

इसी तरह 2012 बैच के आठ अधिकारियों को डीआईजी बनाया गया है। उप पुलिस महानिरीक्षक बनने वाले अफसरों में विवेक शुक्ला, रजनेश सिंह, शशि मोहन सिंह, राजेश कुकरेजा, श्वेता राजमणि, राजेश कुमार अग्रवाल, विजय अग्रवाल और  रामकृष्ण साहू शामिल हैं।

IPS चार अफसरों को मिला सलेक्शन ग्रेड

इसके साथ ही 2013 बैच के चार अफसरों को सलेक्शन ग्रेड मिला है। इनमें डॉ. अभिषेक पल्लव, मोहित गर्ग, भोजराम पटेल और यशपाल सिंह शामिल हैं।

चतुरपोस्‍ट.कॉम

Exit mobile version