
IPS News रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के अफसरों के लिए अच्छी खबर है। राज्य पुलिस सेवा के सात अफसरों के अखिल भारतीय सेवा में जाने का रास्ता साफ हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सेवा से आईपीएस पदोन्नति के लिए सात अफसरों के नामों को हरी झंडी दे दी है।
छत्तीसगढ़ के ये अफसर बनेंगे आईपीएस
छत्तीसगढ़ के जो अफसर आईपीएस बनेंगे उनमें पंकज चंद्रा, भावना पांडेय, विमल कुमार बैस, हरिश राठौर, वेदव्रत सिरमौर, राजश्री मिश्रा और श्वेता श्रीवास्तव शामिल हैं।
IPS News सात में से तीन महिला अफसर
राज्य पुलिस सेवा से आईपीए प्रमोट होने वालों से सात अफसरों में तीन महिलाएं शामिल हैं। इनमें भावना पांडेय और राजश्री मिश्रा के साथ श्वेता श्रीवास्तव शामिल हैं।
एसपी रैंक के हैं सभी अफसर
आईपीएस बनने की कतार में खड़े राज्य पुलिस सेवा के सभी अफसर इस वक्त पुलिस अधीक्षक रैंक पर हैं। इनमें श्वेता श्रीवास्तव एसपी रेल के पद पर काम कर रही हैं।
IPS News करीब आठ महीने से लेट
राज्य पुलिस सेवा से अखिल भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नति की प्रक्रिया में करीब आठ महीने की देर हो गई है। अफसरों के अनुसार सामान्यत: पदोन्नति की प्रक्रिया हर साल जनवरी में होती है, लेकिन इस बार अगस्त में यह प्रक्रिया शुरू हुई है। अफसरों के अनुसार पुलिस पदोन्नति की प्रक्रिया हर साल इसी तरह विलंब होता है।




