IPS Santosh Singh केंद्र सरकार की सेवा में जाएंगे IPS  संतोष सिंह: केंद्र सरकार ने जारी किया पोस्टिंग आर्डर

schedule
2026-03-16 | 12:47h
update
2026-03-16 | 12:47h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

IPS Santosh Singh  रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के आईपीएस  संतोष सिंह प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे। केंद्र सरकार ने उनकी प्रतिनियुक्ति को मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार ने उनकी नियुक्ति का आदेश भी जारी कर दिया है।

रायपुर समेत कई जिलों में एसपी रह चुके आईपीएस संतोष सिंह केंद्रीय आद्योगिक सुरक्षा बल CISF में सेवाएं देगें। संतोष सिंह को सीआईएसएफ CISF में डीआईजी DIG के पद पर पदस्थ किया गया है।

भारमुक्त करने का आदेश

केंद्र सरकार की तरफ से संतोष सिंह की पोस्टिंग के आदेश के साथ ही राज्य सरकार को उन्हें भारमुक्त करने के लिए पत्र जारी कर दिया गया है। माना जार  रहा है कि राज्य सरकार की तरफ से अलगे एक-दो दिनों में उन्हें रिलीव भी कर दिया जाएगा।

IPS Santosh Singh अभी पीएचक्यू में हैं पदस्थ

आईपीएस संतोष सिंह अभी राज्य पुलिस मुख्यालय में पदस्थ हैं। डीआईजी संतोष सिंह एससीआरबी SSRB के साथ सीसीटीएनएस CCTNS की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

chatur postMarch 16, 2026
9 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
16.03.2026 - 12:54:27
Privacy-Data & cookie usage: