IPS Transfer: छत्तीसगढ़ में चार जिलों के एसपी समेत 7 आईपीएस अफसरों का तबादला, देखिए पूरी सूची

schedule
2025-10-24 | 15:12h
update
2025-10-24 | 16:16h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

IPS Transfer  रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के सात आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर आर्डर जारी किया है। इसमें चार जिलों के एसपी भी शामिल हैं।

गृह विभाग से जारी सूची के अनुसार राजनांदगांव एसपी मोहित गग को पुलिस मुख्यालय बुला लिया गया है। गर्ग को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, पदस्थ किया गया है।

मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिला के एसपी चन्द्रमोहन सिंह को निदेशक, ट्रेनिग ऑपरेशन, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं, नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय, रायपुर पदस्थ किया गया है।

IPS Transfer  अंकिता शर्मा को राजनांदगांव की जिम्मेदारी

आईपीएस अंकिता शर्मा को राजनांदगांव का एसपी बनाया गया है। अंकिता शर्मा अभी सक्ती जिला की एसपी हैं।

कोंडगांव एसपी भी पहुंचे पीएचक्यू

कोण्डागांव जिला के पुलिस अधीक्षक यदुवली अक्षय कुमार को पुलिस मुख्यालय बुलाया गया है। उन्हें सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया गया है।

एमसीबी में महिला एसपी

रतना सिंह को मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिला का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। रतना सिंह अभी सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर हैं।

IPS Transfer  प्रफुल्ल ठाकुर सक्ती एसपी

आईपीएस प्रफुल्ल ठाकुर को सक्ती जिला का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। प्रफुल्ल ठाकुर अभी सेनानी 4थीं वाहिनी, छसबल माना रायपुर में पदस्थ हैं।

चंद्रा को कोंडागांव की जिम्मेदारी

बांगो कोरबा में 13वीं वाहिनी, सशस्त्र बल में सेनानी पंकज चन्द्रा को पुलिस अधीक्षक, कोण्डागांव बनाया गया है।

chatur postOctober 24, 2025
186 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
04.03.2026 - 05:39:29
Privacy-Data & cookie usage: