मुख्य पृष्ठ

आईपीएस चिराग जैन को मोहला-मानपुर- अंबागढ़ चौबी जिला में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक

2020 के आईपीएस राबिन्‍सन मुरिया को नारायणपुर का एसपी बनाया गया है

IPS Transfer रायपुर। छत्‍तीसगढ़ सरकार ने राज्‍य के नौ आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है। ट्रांसफर किए गए अफसर 2019 और 2020 बैच के हैं। इनमें एक जिला के एसपी भी प्रभावित हुए हैं।

नारायणपुर के बदले गए एसपी

सरकार ने नक्‍सल प्रभावित जिला के पुलिस अधीक्षक (SP) को बदल दिया है। नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार को पुलिस मुख्‍यालय बुला लिया गया है। प्रभात कुमार 2019 बैच के आईपीएस हैं। उन्‍हें पुलिस मुख्‍यालय में विशेष आसूचना शाखा यानी (SIB)एसआईबी का एसपी बनाया गया है।

जानिए- किसे बनाया गया नारायणपुर का एसपी

प्रभात कुमार के स्‍थान पर 2020 के आईपीएस राबिन्‍सन गुरिया को नारायणपुर का एसपी बनाया गया है। गुरिया अभी नारायणपुर जिला में ही अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक (ASP) के पद पर पदस्‍थ हैं।

IPS Transfer आईपीएस विकास कुमार को भी पुलिस मुख्‍यालय स्थित विशेष आसूचना शाखा (एसआईबी) का एसपी पदस्‍थ किया गया है।

महिला आईपीएस पूजा कुमार को पुलिस अधीक्षक रेडियो बिलासपुर के पद पर पदस्‍थ किया गया है। पूजा कुमार अभी अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक (ASP) दंतेवाड़ा के पद पर पदस्‍थ हैं। बता दें कि पूजा कुमार के आईएएस पति इस वक्‍त बिलासपुर में पदस्‍थ हैं।

मयंक गुर्जर को बिजापुर स्थित राज्‍य सशस्‍त्र बल की 15 वाहिनी का सेनानी पदस्‍थ किया गया है। मयंक गुर्जर अभी बीजापुर में एडिशनल एसपी हैं।

IPS Transfer 2020 के ही आईपीएस संदीप कुमार पटेल को राज्‍य सशस्‍त्र बल की 16वीं वाहिनी का सेनानी बनाया गया है। इस बटालियन का मुख्‍यालय नारायणपुर में है।

छत्‍तीसगढ़ में अनुकंपा नियुक्ति नियमों में बड़ा बदलाव: GAD ने जारी किया आर्डर

राजनला स्‍मृतिक को पुलिस अधीक्षक एसटीएफ बघेरा के पद पर पदस्‍थ किया गया है। वे अभी दंतेवाड़ा में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक के पद पर काम कर रही हैं।

आईपीएस चिराग जैन को मोहला-मानपुर- अंबागढ़ चौबी जिला में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। 2020 के आईपीएस जैन नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग हैं।

अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक सुकमा उमेश प्रसाद गुप्‍ता  को सेनानी बनाया गया है। उमेश प्रसाद गुप्‍ता को राज्‍य सशस्‍त्र बल की 14वीं वाहिनी में पदस्‍थ किया गया है। इसका मुख्‍यालय बालोद है।

Back to top button