
IPS transfer रायपुर। कांकेर में आदिवासियों और ईसाईयों के बीच चल रहे टकराव का असर जिले की प्रशासनिक व्यवस्था पर पड़ा है। सरकार ने वहां के एसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला हटा दिया है। एलेसेला 2011 बैच के आईपीएस हैं।
गरियाबंद एसपी को मिली कांकेर की जिम्मेदारी
कांकेर से हटाए गए एसपी एलेसेला के स्थान पर सरकार ने 2019 बैच के आईपीएस निखिल अशोक कुमार रखेचा वहां का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। आईपीएस रखेचा इस वक्त गरियाबंद के एसपी के पद पर कार्यरत हैं।
सिरमौर को बनाया गया गरियाबंद एसपी
आईपीएस रखेचा को कांकेर एसपी बनाए जाने की वजह से खाली हुई गरियाबंद एसपी की कुर्सी पर सरकार ने प्रमोटी आईपीएस वेदव्रत सिरमौर को एसपी बनाया है। सिरमौर अभी छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल में महाप्रबंधक हैं।
IPS transfer एलेसेला गए बटालियन में
कांकेर एसपी के पद से हटाए गए आईपीएस एलेसेला को बटालियन भेज दिया गया है। एलेसेला को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का डीआईजी बनाया गया है। उन्हें डीआईजी उत्तरी रेंज सरगुजा पदस्थ किया गया है।




