Site icon Chatur Post

IPS छत्‍तीसगढ़ के इस IPS पर लगा नौकरी के लिए फर्जीवाड़ा करने का आरोप: MHA ने दिए जांच के निर्देश

IPS

IPS रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के एक IPS पर नौकरी के लिए फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगा है। इस आईपीएस के खिलाफ राज्‍य पुलिस सेवा (SPS) के अफसरों ने पहले ही मोर्चा खोल रखा था।

अब मामला केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) तक पहुंच चुका है। एमएचए ने इस मामले में छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍य सचिव और संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) से रिपोर्ट तलब किया है।

जानिए- किस एसपी पर लगा है फर्जीवाड़ा का आरोप

छत्‍तीसगढ़ के जिस पुलिस अधीक्षक (SP) पर फर्जीवाड़ा का आरोप लगा है वे अभी मोहला-मानपुर जिला में पदस्‍थ हैं। इस आईपीएस का नाम यशपाल सिंह है। यशपाल सिंह 2013 बैच के आईपीएस हैं। सीमा सुरक्षा बल (BSF) से छत्‍तीसगढ़ पुलिस में शामिल हुए यशपाल शर्मा पर भ्रष्‍टाचार के भी गंभीर आरोप है।

IPS राज्‍य स्‍थापना से पहले का मिला बैच

आईपीएस यशपाल शर्मा के खिलाफ समाजिक कार्यकर्ता विवेक सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्रालय में शिकायत की थी। बताया जा रहा है कि यशपाल शर्मा बीएसएफ से राज्‍य पुलिस (SPS) हुए। यशपाल सिंह को 1998 बैच आवंटित किया गया।

बोर्ड में मिली कुर्सी: छत्‍तीसगढ़ के 8 जिलों में हुई अध्‍यक्ष और सदस्‍यों की नियुक्ति, देखिए आर्डर

राज्‍य पुलिस के अफसरों ने इसका विरोध किया। इस बीच यशपाल सिंह को राज्‍य पुलिस सेवा से आईपीएस प्रमोट करने की फाइल चल पड़ी, जबकि उस दौरान यशपाल सिंह के खिलाफ ईओडब्‍ल्‍यू में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले की जांच चल रही थी। इसके बावजूद यशपाल सिंह का नाम आईपीएस के लिए प्रस्‍तावित किया गया। 2019 में वे आईपीएस बन गए।  

पूरे मामले की सीबीआई से जांच की मांग

यशपाल सिंह का बीएसएफ से राज्‍य पुलिस में विलय पर सवाल उठ रहा है। इसके साथ ही उन्‍हें आईपीएस प्रमोट किए जाने पर भी सवाल खड़े किए गए हैं। इस मामले में शिकायतकर्ता विवेक सिंह ने पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। विवेक सिंह का कहना है कि मामला बेहद गंभीर है, ऐसे में इसकी सीबीआई से ही जांच होनी चाहिए।

IPS  राज्‍य पुलिस सेवा संघ की नहीं हुई सुनवाई

यशपाल सिंह को लेकर राज्‍य पुलिस सेवा संघ की तरफ से अलग-अलग स्‍तरों पर लिखित शिकायत की गई थी। संघ ने राज्‍य के आईपीएस एसोसिएशन से भी मदद मांगी थी, लेकिन कहीं भी उनकी सुनवाई नहीं हुई।

Exit mobile version