मुख्य पृष्ठ

IT Raid छत्तीसगढ़ में आयकर की रेड: लोहा कारोबार से जुड़े 3 से ज्यादा समूहों के 40 ठिकानों पर पहुंची टीम

IT Raid  रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग ने बड़ी कार्यवाही की है। आईटी की टीमों ने गुरुवार को लोहा कारोबारियों के 40ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। आईटी की टीमेंं कारोबारियों के घर, आफिस और प्लांट में जांच कर रही हैं। आयकर विभाग की इस कार्यवाही से अन्य कारोबारी समूहों में भी हलचल मच गया है।

तीन कारोबारियों के यहां छापा

विभागीय सूत्रों के अनुसार आयकर की यह कार्यवाही ओम स्पंज, देवी स्पंज और हिंदुस्तान काइल के संचालकों और उनसे जुड़े लोगों के यहां टीम जांच कर रही है। इन समूहों पर आय के स्रोत छिपाने और कर चोरी के लिए संदिग्ध लेन-देन करने के आरोप हैं। बताया जा रहा है कि इनके अलावा उनसे जुड़े जमीन कारोबारियों के ठिकानों पर भी कार्यवाही जारी है।

IT के साथ 150 से ज्यादा CRPF जवान

आयकर की इस कार्यवाही को अंजाम देने के लिए आयकर विभाग के अधिकारियों के साथ 150से ज्यादा CRPF जवान शामिल किए गए हैं। जिससे यह मामला और ज्यादा गंभीर माना जा रहा है।

जांच टीम दस्तावेजों, डिजिटल रिकार्ड और संदिग्ध लेन-देन से जुड़े सबूतों की पड़ताल कर रही है। आयकर विभाग की यह कार्यवाही फिलहाल जारी है।  150से ज्यादा जवान इन सभी ठिकानों पर मौजूद हैं, ताकि जांच में कोई रुकावट न आए। आयकर विभाग की टीमें सुबह से ही सारे कागजात और डिजिटल रिकार्ड खंगालने में जुटी हुई हैं।

  यह कार्यवाही केवल छत्तीसगढ़ तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश और ओडिशा के भी कई ठिकानों पर दबिश दी गई है।

लोहा और स्टील उद्योग में है जाना-पहचाना नाम

आयकर विभाग की टीम ने कारोबारी समूहों के घर, दफ्तर व प्लांट में सुबह-सुबह ही दबिश दिया।  टैक्स चोरी और अघोषित संपत्ति के मामले में यह कार्यवाही की गई है।

कारोबारी समूहों के कंप्यूटर हार्ड डिस्क, लेनदेन के रजिस्टर और संपत्ति के कागजातों की जांच हो रही है। ओम स्पंज, देवी स्पंज और हिंदुस्तान काइल समूह लोहा और स्टील उद्योग में एक जाने-पहचाने नाम हैं। इन कंपनियों का मुख्य काम स्पंज आयरन और काइल का उत्पादन करना है, जो कंस्ट्रक्शन और अन्य उद्योगों में इस्तेमाल होता है।

यह समूह काफी बड़ा कारोबार संभालता है और प्रदेश  के औद्योगिक जगत में इसकी मजबूत पकड़ है। इसके साथ सिग्नेचर होम सोसायटी में रहने वाले स्पंज कारोबारी  के ठिकानों पर भी आयकर टीम ने दबिश दी है।

Back to top button