Site icon Chatur Post

BMS भारतीय मजदूर संघ बैठक में हुआ तय 1 से 31 जनवरी तक होगा यह बड़ा काम, पदाधिकारियों को मिला लक्ष्य

Oplus_131072

BMS रायपुर। भारतीय मजदूर संघ, जिला- रायपुर के पदाधिकारीयों की विशेष बैठक आज शंकर नगर स्थित राज्य कर्मचारी संघ, कार्यालय भवन में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बृजेश मिश्रा और संचालन परमेश्वर कन्नौजे (जिला मंत्री) ने किया। इस बैठक में प्रमुख रूप से भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नरोत्तम धृतलहरें और जिला कार्यकारिणी के मार्गदर्शक एवं सलाहकार तथा महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय काले उपस्थित रहें।

बैठक की शुरुवात भारत माता के जयघोष के साथ दीप प्रज्वलन एवं श्रमिक गीत से हुई , तत्पश्चात अजय काले का पुष्पगुच्छ गमछा और श्रीफल देकर सम्मान किया गया फिर अध्यक्षी उद्दबोधन के बाद 1 जनवरी से 31 जनवरी तक चलने वाले भारतीय मजदूर संघ के निधि संग्रह पखवाड़े के लिए जिला बीएमएस की ओर से निधि संग्रह के उद्देश्य की प्राप्ति के लिए टोली बनाकर बृजेश मिश्रा और परमेश्वर कनौजे के नेतृत्व में चरणबद्ध कार्यक्रम तय किया गया।

इस दौरान उपस्थित पदाधिकारीयों द्वारा स्वयं की सहयोग राशि की घोषणा भी की गई। साथ ही व्यक्तिगत लक्ष्य भी लिया गया। आज बैठक में उपस्थित पदाधिकारीयों द्वारा घोषित धनराशि कुल 23901 रुपए की थी। बैठक में अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गयी।

BMS इस बैठक में पदाधिकारी जिला कोषाध्यक्ष पवन ओगले, संगठन मंत्री अश्विनी चेलक, उपाध्यक्ष शिव कुमार साहू, कार्यालय मंत्री छोटू तांडी, प्रचार मंत्री अचिंत बराई, सह-मंत्री मिथुन दास मानिकपुरी, नागेंद्र बहादुर सिंह, बारुण कुमार बंजारे, कार्यकारिणी सदस्य अंजू शर्मा, उमेश कुमार नामदेव, प्रफुल्ल कुमार सोनी और अन्य कार्यकर्ता बंद उपस्थित थे।

BMS जिला इकाइयों का होगा पुनर्गठन

इससे पहले निर्माण मजदूर महासंघ की बैठक पिछले बुधवार को हुई थी। इसमें संगठन की सभी जिला इकाइयों के पुनर्गठन का निर्माण किया गया। रायपुर के चंगोराभाठा स्थित बीएमएस के प्रदेश कार्यालय में हुई इस बैठक में पदाधिकारियों के साथ संगठन के 22 जिलों के प्रतिनिधि शामिल हुए थे। इस खबर को डिटेल में जानने की लिए यहां क्लिक करें

Exit mobile version