भारत

नाम रखा जगन्नाथ सेना   

किस लिए बनाई गई है गजन्‍नाथ सेना

Jagannatha Sena  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में भाजपा के एक विधायक ने अपनी सेना बनाई है। सेना का नामांकरण और काम तय हो गया है। रविवार को विधायक ने मीडिया को इसकी जानकारी दी। यह सेना एक विशेष काम के लिए बनाई गई है।

नाम रखा जगन्नाथ सेना   

भाजपा विधायक ने जो सेना बनाई है उसका नाम जगन्‍नाथ सेना रखा है। इस सेना का गठन एक विशेष उद्देश्‍य के लिए किया गया है। विधायक ने सेना के काम और उद्देश्‍यों के संबंध में विस्‍तार से जानकारी दी।

जानिए- किसने बनाई जगन्‍नाथ सेना

छत्‍तीसगढ़ में जगन्‍नाथ सेना का गठन करने वाले भाजपा विधायक का नाम पुरंदर मिश्रा है। मिश्रा रायपुर उत्‍तर सीट से पहली बार विधायक चुने गए हैं। मिश्रा रायपुर स्थित गजन्‍नाथ मंदिर के प्रमुख है।

Jagannatha Sena  किस लिए बनाई गई है गजन्‍नाथ सेना

भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने बताया कि जगन्‍नाथ सेना का गठन मतांतरण (धर्मांतरण) को लेकर जनजागरुकता के लिए किया गया है। उन्‍होंने बताया कि जगन्‍नाथ सेना के जरिये जबरन मतांतरण को रोका जाएगा। इतना ही नहीं किसी कारणवश हिंदू धर्म छोड़ चुके लोग यदि स्‍वेच्‍छा से वापस आना चाहते हैं तो उनकी घर वापसी भी कराई जाएगी।

चार लोगों की कराई घर वापसी

विधायक पुरंदर मिश्रा के नेतृत्‍व में रविवार को रैली निकाली गई। इस दौरान क्रिचन बन चुके चार लोगों की घर वापसी कराई गई। मिश्रा ने बताया कि जबरन या छलपूर्वक धर्म परिवर्तन नहीं कराया जाना चाहिए, हम इसे स्‍वीकार नहीं कर सकते।

मिश्रा ने कहा कि भारत कई समाज और धर्मों का देश है, लेकिन कुछ लोग धर्म की ठेकेदारी कर रहे हैं, ऐसे ठेकेदारों को चुनौती देने का समय आ गया है।

Jagannatha Sena  उत्‍कल बस्तियों में बढ़ रहे हैं मतांतरण के मामले

मिश्रा उत्‍कल समाज से आते हैं। रायपुर में ओडिशा के लोगों की अच्‍छी आबादी है। बताय जा रहा है कि बीते कुछ वर्षों में उत्‍कल बस्तियों में मतांतरण के मामले बढ़ गए हैं। लोगों का गुपचुप तरीके से धर्मांतरण कराया जा रहा है। इससे समाज के बुद्धिजीवियों में चिंता बढ़ गई है।

Back to top button