Jagdeep Dhankhar उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्‍तीफा: पहली बार किसी उपराष्‍ट्रपति ने दिया इस्‍तीफा

schedule
2025-07-21 | 18:56h
update
2025-07-21 | 18:56h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Jagdeep Dhankhar  न्‍यूज डेस्‍क। उप राष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है। आज ही संसाद के मानसून सत्र की कार्यवाही शुरू हुई। धनखड़ दिनभर राज्‍यसभा की कार्यवाही शामिल हुए, फिर अचानक शाम को इस्‍तीफा दे दिया। धनखड़ा का इस्‍तीफा सार्वजनिक हो रहा है।

धनखड़ ने क्‍यों दिया इस्‍तीफा

जगदीप धनखड़ ने उप राष्‍ट्रपति के पद से इस्‍तीफा देते हुए इसकी वजह स्‍वास्‍थ्‍यगत कारण बताया है। अपने इस्‍तीफा में उन्‍होंने राष्‍ट्रपति, प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद का आभार व्‍यक्‍त किया है।

Jagdeep Dhankhar के इस्‍तीफा को लेकर चर्चा का बाजार गर्म

धनखड़ के अचानक इस्‍तीफा देने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया हैं। हालांकि उन्‍होंने स्‍वास्‍थ्‍यगत कारणों से पद छोड़ने की बात कही है, लेकिन जो लोग दिनभर उनसे आज मिले हैं उन्‍हें भी इस बात की भनक नहीं लगी। राजनीतिक गलियारों में धनखड़ के इस्‍तीफा के कारण तलाशे जा रहे हैं।  

Jagdeep Dhankhar इससे पहले किस उप राष्‍ट्रपति ने दिया था इस्‍तीफा

बताया जा रहा है कि इससे पहले वीवी गिरी ने उपराष्‍ट्रपति के पद से इस्‍तीफा दिया था, हालांकि उन्‍होंने यह इस्‍तीफा राष्‍ट्रपति पद का चुनाव लड़ने के लिए दिया था। उप राष्‍ट्रपति धनखड़ा का कार्यकाल 2027 तक का था।

chatur postJuly 21, 2025
351 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
25.02.2026 - 06:15:35
Privacy-Data & cookie usage: