Jail Break छत्‍तीसगढ़ में जेल ब्रेक: भरी दोपहरी में 25 फीट की दीवार फांद कर भाग निकले 4 बंदी  

schedule
2025-08-02 | 15:22h
update
2025-08-02 | 15:25h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Jail Break कोरबा। छत्‍तीसगढ़ में कोरबा से बड़ी खबर आ रही है। जिला जेल में बंद चार बंदी फरार हो गए हैं। दिनदहाड़े हुई इस घटना से पूरे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की तरफ से पूरे क्षेत्र की घेराबंदी करके सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के आला अफसर भी मौके पर पहुंचे और जेल प्रशासन के लोगों से बात की है।   

प्रहरी को चकमा देकर भागे बंदी

जिला जेल कोरबा से चार विचाराधीन बंदी फरार हो गए हैं। चारों बंदी दोपहर में प्रहरी को चकमा देकर जेल की 25 फीट ऊंची दीवार फांद कर फरार हो गए। जेल प्रशासन को इसकी भनक नहीं लगी। जब तक इसकी भनक लगी, तो पहले जेल के अंदर ही खोजते रहे, लेकिन जब तक समझ आया कि चारो भाग गए हैं, तब तक काफी देर हो चुकी थी।

Jail Break जेल से फरार हुए ये बंदी

पुलिस अफसरों के अनुसार फरार हुए चारो आरोपी अलग-अलग मामलों में जेल में बंद हैं, उनके खिलाफ कोर्ट में अभी मामला चल रहा है। जेल से फरार होने वाले विचाराधीन बंदियों में पोड़ी-बहार निवासी दशरथ सिदार, लालघाट बालको निवासी सरना भीकू, घरघोड़ा रायगढ़ निवासी चंद्रशेखर राठिया और भूलसीडीह निवासी राजकंवर शामिल हैं।

पुलिस ने की घेराबंदी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल जेल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस की तरफ से पूरे क्षेत्र में नाकेबंदी की गई है और सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पड़ोसी जिलों को भी फरार बंदियों के संबंध में जानकारी भेज दी गई है।

2019 में भी भागा था विचाराधीन बंदी

अफसरों के अनुसार कोरबा जिला जेल से विचाराधीन बंदी के भागने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले 2019 में भी एक विचाराधीन बंदी जेल से फरार हो चुका है।

chatur postAugust 2, 2025
295 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
26.02.2026 - 16:26:32
Privacy-Data & cookie usage: