Site icon Chatur Post

Janadesh Parv  छत्‍तीसगढ़ में जनादेश पर्व: 22 को आएंगे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा, होगी विशाल जनसभा

Nadda

Janadesh Parv  रायपुर। भाजपा जनादेश पर्व मनाने की तैयारी में है। इसकी शुरुआत 22 दिसंबर को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जांजगीर चांपा से करेंगे।  50 हजार लोगों की क्षमता वाले खोखरा स्थित पुलिस ग्राउंड में  इसकी तैयारी शुरू हो गई है।

जांजगीर चांपा में होगी सभा

यह जनादेश पर्व छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार के सफलतापूर्वक दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। जांजगीर में कार्यक्रम के दौरान नड्डा करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।

भगवामय होगा जांजगीर शहर

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और केंद्रीय मंत्री नड्डा के आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था, जनसहभागिता एवं संगठनात्मक जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए शासन-प्रशासन एवं भाजपा संगठन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। जांजगीर शहर को भगवामय रूप में सजाने की जिम्मेदारी भारतीय जनता युवा मोर्चा को सौंपी गई है।

कार्यक्रम के मंच पर ये रहेंगे मौजूद

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव व  विजय शर्मा, प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश चौधरी, सभी मंत्री, सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, निगम-मंडल अध्यक्ष, संभाग और जिला प्रभारी, सभी जिलाध्यक्ष और भाजपा संगठन के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इसके साथ ही महतारी दीदी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होकर प्रदेश की भाजपा सरकार के प्रति आभार प्रकट करेंगी।  जिले भर से हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

यादगार बनाने की तैयारी

सरकार के दो साल पूरे होने पर आयोजित इस कार्यक्रम को यादगार बनाने की तैयारी है। इसी वजह से कार्यक्रम की कमान दर्जनभर नेताओं को सौंपी गई है।

Exit mobile version