Janaganana 2027 जनगणना 2027 घर की फर्श और दीवार से लेकर जाति और खाना तक पूछे जाएंगे ये 33 सवाल

schedule
2026-02-04 | 04:08h
update
2026-02-04 | 04:08h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Janaganana 2027 रायपुर। आप जिस घर में रहते हैं उसकी फर्श, दीवार और छत किस चीज से बनी है। जनगणना 2027 के दौरान लोगों से पूछे जाने वाले ये शुरुआती सवाल हैं। जनगणना 2027 के दौरान इसी तरह के कुल 33 सवाल पूछे जाएंगे।

सवालों की सूची जारी

जनगणना 2027 के दौरान पूछे जाने वाले 33 सवालों की सूची अधिसूचना जरिये जारी कर दी गई है। इसके जरिये न केवल लोगों की संख्‍या की गणना की जाएगी बल्कि उनकी लाइफ स्‍टाइल का भी पता लगा जाएगा।

गनगणना में कौन- कौन से सवाल पूछे जाएंगे

1.  भवन नंबर ( नगर या स्‍थानीय प्राधिकरण या जगणना नंबर)

2. जनगणना मकान नंबर

3. जनगणना मकान के फर्श में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री

4. जनगणना मकान के दीवार में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री

5. जनगणना मकान के छत में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री

6. जनगणना मकान के उपयोग

7. जनगणना मकान की हालत

8. परिवार क्रमांक

9. परिवार में सामान्यतः रहने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या

10. परिवार के मुखिया का नाम

11. परिवार के मुखिया का लिंग

12. क्या परिवार का मुखिया अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य से संबन्धित है

13. मकान के स्वामित्व की स्थिति

14. परिवार के पास रहने के लिए उपलब्ध कमरों की संख्या

15. परिवार में रहने वाले विवाहित दंपत्तियों की संख्या

16. पेयजल का मुख्य स्रोत

17. पेयजल स्रोत की उपलब्धता

18. प्रकाश का मुख्य स्रोत

19. शौचालय की सुलभता

20. शौचालय का प्रकार

21. गंदे पानी की निकासी

22. स्नानगृह की उपलब्धता

23. रसोईघर और एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन की उपलब्धता

24. खाना पकाने के लिए प्रयुक्त मुख्य ईंधन

25. रेडियो/ट्रांजिस्टर

26. टेलिविजन

27. इंटरनेट सुविधा

28. लैपटॉप/कम्प्यूटर

29. टेलीफोन / मोबाइल फोन/स्मार्ट फोन

30. साइकिल/स्कूटर/मोटरसाइकिल/मोपेड

31. कार/जीप/वैन

32. परिवार द्वारा उपभोग किया जाने वाले मुख्य अनाज

33. मोबाइल नंबर (केवल जनगणना संबंधी संसूचना के लिए)

chatur postFebruary 4, 2026
194 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
19.02.2026 - 17:45:34
Privacy-Data & cookie usage: