Site icon Chatur Post

Janta Union जनता यूनियन के प्रांताध्‍यक्ष द्विवेदी ने तीनों पावर कंपनियों के ED से की भेंट: साथियों का किया आह्वान, बोले…

Janta Union जनता यूनियन के प्रांताध्‍यक्ष द्विवेदी ने तीनों पावर कंपनियों से ED से की भेंट: साथियों का किया आह्वान, बोले...

Janta Union बिलासपुर। जनता यूनियन के प्रांताध्यक्ष अनिल कुमार द्विवेदी आज सहयोगियों के साथ बिलासपुर, मड़वा (जनरेशन), जांजगीर सर्किल और चांपा संभाग के संयुक्त दौरे पर रहे। भ्रमणकारी टीम में उनके साथ प्रांतीय उपाध्यक्ष सम्मेलाल श्रीवास और कोरबा वितरण सर्किल अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद यादव और कुशल सोनवानी भी साथ रहे।

तीनों ईडी से सौजन्‍य भेंट

जनता यूनियन के प्रांतीय सचिव प्रदीप शर्मा ने बताया कि इस दौरान प्रांताध्यक्ष ने ED (डिस्ट्रीब्यूशन) बिलासपुर एके अम्बष्ठ, ED (ट्रांसमिशन) बिलासपुर कल्पना घाटे मैडम, ED (जनरेशन) मड़वा एसएन कोसरिया और चाम्पा डिवीजन के कार्यपालन अभियंता एके भारद्वाज से भेंट किया। इस सौजन्य भेंट के दौरान अधिकारियों से विभिन्न कर्मचारी विषयों पर चर्चा भी हुई।

कार्यकर्ताओं ने किया आत्‍मीय स्‍वागत

प्रांताध्यक्ष और सहयोगी पदाधिकारियों का बिलासपुर, मड़वा क्षेत्र और चाम्पा डिवीजन के कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया। प्रांताध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने यूनियन के समस्त कार्यकर्ताओं से 8 मार्च को दुर्ग में प्रस्‍तावित प्रांतीय अधिवेशन  में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “संगठन को सुदृढ़, शक्तिशाली और हितकारी बनाने के उद्देश्य से उनका दौरा सतत जारी रहेगा।”

यूनियन से जुड़ने की अपील

यूनियन से जुड़े प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि संगठन से जुड़े बिना कर्मचारियों का सेवाकाल अपूर्ण है। अतः सभी कर्मचारियों संगठन से जुड़कर, संगठन के लिए समर्पित रहकर कम्पनी की सेवा करें। इससे उनका सेवाकाल सुखमय और मंगलमय होगा।

साथियों का जताया आभार

इस यात्रा के दौरान प्रदीप कुमार शर्मा, पी वी चंद्रशेखर,वेदराम निर्मलकर, पीताम्बर चौहान, शैलेष प्रधान, रवि साइमन, भीषम सूर्यवंशी, हितेश सूर्यवंशी, कुशल सोनवानी सहित बिलासपुर, मड़वा, चाम्पा के जांबाज सिपाही साथ रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने जनता यूनियन के प्रति अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता दिखाई, जिसके लिए प्रांताध्यक्ष ने सबका आभार व्यक्त किया है।

Exit mobile version