Job News शीघ्रलेखक, डाटा एंट्री, टायपिस्ट, सहायक ग्रेड-3, चालक, भृत्य व चौकीदार समेत इन पदों पर भर्ती की शैक्षणिक योग्‍यता में बड़ा बदलाव

schedule
2025-12-24 | 12:16h
update
2025-12-24 | 12:19h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Job News  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ सरकार ने राज्‍य के सभी विभागों/कार्यालयों में शीघ्रलेखक, डाटा एंट्री ऑपरेटर/कम्प्यूटर ऑपरेटर, स्टेनो टायपिस्ट, सहायक ग्रेड-3, वाहन चालक व भृत्य/चौकीदार के सीधी भर्ती के पद पर नियुक्ति के लिए शैक्षणिक योग्यता में बदलाव किया है।

शीघ्रलेखक

(1) मान्यता प्राप्त शिक्षा मंडल से (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण, या पुरानी हायर और परीक्षा उत्तीर्ण के साथ मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय के स्नातक पाठ्यक्रम की प्रथम वर्ष परीक्षा उत्तीर्ण।

(2) मान्यता प्राप्त मंडल/संस्था या शीघ्रलेखन मुद्रलेखन परीक्षा परिषद से-

(क) शीघ्रलेखक (हिन्दी) के लिए-

हिंदी शीघ्रलेखन परीक्षा उत्तीर्ण प्रमाण पत्र व शीघ्रलेखन की 100 शब्द प्रति मिनट की गति (गति के संबंध में कौशल परीक्षा ली जाएगी)।

(ख) शीघ्रलेखक (अंग्रेजी) के लिए-

अंग्रेजी शीघ्रलेखन परीक्षा उत्तीर्ण प्रमाण पत्र व शीघ्रलेखन की 100 शब्द प्रति मिनट की गति (गति के संबंध में कौशल परीक्षा ली जाएगी)।

(ग) द्विभाषी- शीघ्रलेखक के लिए-

ऊपर खण्ड (क) व (ख) में विनिर्दिष्ट हिंदी व अंग्रेजी शीघ्रलेखन परीक्षा उत्तीर्ण प्रमाण पत्र व शीघ्रलेखन की 100 शब्द प्रतिमिनट की गति (गति के संबंध में कौशल परीक्षा ली जाएगी)।

(3) मान्यता प्राप्त संस्था से डाटा एंट्री ऑपरेटर/ प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा/प्रमाण पत्र व डाटा एंट्री की गति 10,000 की (key) डिप्रेशन प्रति घंटा (गति के संबंध में कौशल परीक्षा ली जाएगी)।

डाटा एंट्री Data entry ऑपरेटर/ कम्प्यूटर ऑपरेटर

1) Data entry मान्यता प्राप्त शिक्षा मंडल से (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण, या पुरानी हायर और परीक्षा उत्तीर्ण के साथ मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय के स्नातक पाठ्यक्रम की प्रथम वर्ष परीक्षा उत्तीर्ण।

या कक्षा 10 वीं परीक्षा उत्तीर्ण व मान्यता प्राप्त संस्था से किसी भी विषय में त्रिवर्षीय डिप्लोमा।

(2) डाटा एंट्री Data entry आपरेटर/प्रोग्रामिंग में किसी मान्यता प्राप्त संस्था से एक वर्षीय डिप्लोमा।

(3) Data entry मान्यता प्राप्त मंडल/संस्था या छत्तीसगढ़ शीघ्रलेखन मुद्रलेखन परीक्षा परिषद् से (कम्प्यूटर व सॉफ्टवेयर के माध्यम से) हिन्दी व अंग्रेजी मुद्रलेखन गति 8,000 की (Key) डिप्रेशन प्रति घंटा की गति (गति speed के संबंध में कौशल परीक्षा ली जाएगी) का प्रमाण पत्र।

स्टेनो टायपिस्ट

(1) Shorthand मान्यता प्राप्त शिक्षा मंडल से (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण, या पुरानी हायर और परीक्षा उत्तीर्ण के साथ मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय के स्नातक पाठ्यक्रम की प्रथम वर्ष परीक्षा उत्तीर्ण।

(2) हिंदी Shorthand शीघ्रलेखन में 60 शब्द प्रति मिनट की गति (गति के संबंध में कौशल परीक्षा ली जाएगी)।

(3) मान्यता प्राप्त संस्था से Data entry डाटा एंट्री ऑपरेटर/प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा/प्रमाण पत्र।

(4) मान्यता प्राप्त मंडल/संस्था या छत्तीसगढ़ शीघ्रलेखन मुद्रलेखन परीक्षा परिषद से (कम्प्यूटर व साफ्टवेयर के माध्यम से) हिन्दी या अंग्रेजी मुद्रलेखन में 5,000 की (key) डिप्रेशन प्रति घंटा की गति (गति Speed के संबंध में कौशल परीक्षा ली जाएगी) का प्रमाण पत्र।

सहायक ग्रेड-3

(1) मान्यता प्राप्त शिक्षा मंडल से (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण। या पुरानी हायर और परीक्षा उत्तीर्ण के साथ मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय के स्नातक पाठ्यक्रम की प्रथम वर्ष परीक्षा उत्तीर्ण।

(2) मान्यता प्राप्त संस्था से डाटा एंटी ऑपरेटर/प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा/प्रमाण पत्र।

(3) कम्प्यूटर में हिन्दी टायपिंग का 5,000 (Key) की डिप्रेशन प्रतिघंटा की गति (गति के संबंध में कौशल परीक्षा ली जाएगी)।

(4) मान्यता प्राप्त मंडल/संस्था या छत्तीसगढ़ शीघ्रलेखन मुद्रलेखन परीक्षा परिषद से (कम्प्यूटर व साफ्टवेयर के माध्यम से) हिन्दी या अंग्रेजी मुद्रलेखन में 5,000 की (Key) डिप्रेशन प्रतिघंटा की गति (गति के संबंध में कौशल परीक्षा ली जाएगी) का प्रमाण पत्र।

वाहन चालक

(1) किसी मान्यता प्राप्त मंडल/संस्था से 8 वीं कक्षा उत्तीर्ण,

(2) सक्षम अधिकारी द्वारा जारी वैध/स्थायी वाहन चालन का लाईसेंस ।

भृत्य/चौकीदार

किसी मान्यता प्राप्त मंडल/संस्था से 8 वीं कक्षा उत्तीर्ण।

2/इस परिपत्र के जारी होने के फलस्वरूप शासन के समस्त विभागों के भर्ती नियमों में भी संशोधन की आवश्यकता होगी। अतः जब तक प्रशासकीय विभागों द्वारा अपने-अपने भर्ती नियमों में संशोधन की कार्यवाही पूर्ण नहीं कर ली जाती,

तब तक समस्त विभागों के भर्ती नियम स्वमेव संशोधित माने जाएंगे और आगामी जारी होने वाले विज्ञापनों में इन निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के अनुसार ही भर्ती की कार्यवाही की जाए।

chatur postDecember 24, 2025
374 3 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
03.03.2026 - 20:05:55
Privacy-Data & cookie usage: