
Jon in Edcation रायपुर। छत्तीसगढ़ में सात सौ पदों पर बंपर भर्ती होने वाली है। राज्य सरकार ने 700 पदों पर नई भर्ती को मंजूरी दी है। यहï भर्ती उच्च शिक्षा विभाग में होगी।
वित्त विभाग ने जारी की अनुमति
अफसरों ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर वित्त विभाग ने 700 पदों पर भर्ती की अनुमति दे दी है है। यह आदेश प्रदेश के युवाओं के लिए आशा और अवसर की नई किरण लेकर आया है।
Jon in Edcation 625 सहायक प्राध्यापक पदों पर होगी भर्ती
उच्च शिक्षा विभाग में जिन 700 पदों पर भर्ती होनी है, उनमें सबसे ज्यादा पद सहायक प्राध्यापक (Assoc. Prof) के हैं। सहायक प्राध्यापक के 625 पदों पर भर्ती होगी। इन पदों पर भर्ती होने से राज्य के कॉलेजों में पढ़ाई की गुणवत्ता और शोध कार्यों में अभूतपूर्व सुधार देखने को मिलेगा।
क्रीड़ा अधिकारी के 25 पदों पर भर्ती
इसी तरहï कॉलेजों में खाली पड़े क्रीड़ा अधिकारी (sports officer) के पदों पर भर्ती होगी। क्रीड़ा अधिकारी के 25 पदों पर भर्ती को वित्त विभाग ने मंजूरी दी है। क्रीड़ा अधिकारियों की नियुक्ति से कॉलेजों में खेलकूद और शारीरिक शिक्षा की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी।
Jon in Edcation लाइब्रेरियन के 50 पदों पर भर्ती
इसके साथ ही लाइब्रेरियन librarian (ग्रंथपाल) के 50 पदों पर भी भर्ती की स्वीकृति दी गई है। ग्रंथपालों की नियुक्ति से पुस्तकालयों का बेहतर संचालन होगा और विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री अधिक व्यवस्थित रूप से उपलब्ध हो सकेगी।
युवाओं को होगा दोहïरा लाभ
इस भर्ती से राज्य के युवाओं को दोहïरा लाभ होगा। 700 युवाओं को नौकरी मिलेगा तो दूसरी तरफ उनकी भर्ती से कॉलेजों में शिक्षा की गुणवत्ता मजबूत होगी।
रोजगार के नए अवसर
सरकार का यहï फैसले से युवाओं को रोज़गार के नए अवसर प्रदान करेगा। साथ ही, उच्च शिक्षा Higher education संस्थानों में कार्यरत शिक्षकों और अधिकारियों की संख्या बढऩे से विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सरकार का यह कदम महाविद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण निर्मित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
अध्यापन का स्तर ऊंचा होगा
जानकारों के अनुसार सरकार के इस निर्णय से शिक्षण-अध्यापन का स्तर उन्नत होगा और संकायों की मजबूती सुनिश्चित होगी। इस पहल से विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और सीखने के अवसर प्राप्त होंगे। बेहतर संसाधनों और शिक्षकों की उपलब्धता से विद्यार्थियों की अकादमिक क्षमता और भी निखरेगी।




