Kamal Lochan IPS अफसर को सरकार ने बनाया OSD: गृह विभाग ने जारी किया DIG की संविदा नियुक्ति का आदेश

schedule
2026-02-06 | 07:36h
update
2026-02-06 | 07:58h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Kamal Lochan रायपुर। पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) कमल लोचन कश्‍यप को विशेष कर्तव्‍यस्‍थ (ओएसडी) बनाया गया है। डीआईजी कमल लोचन की नियुक्ति का आदेश गृह विभाग ने जारी कर दिया है। उनकी यह नियुक्ति संविदा के आधार पर एक वर्ष के लिए की गई है।

लंबे समय तक नक्‍सल क्षेत्रों में सेवा का मिला इनाम

बता दें कि डीआईजी कमल लोचन कश्‍यप की सर्विस का अधिकांश हिस्‍सा नक्‍सल प्रभावित क्षेत्रों में गुजरा है। कश्‍यप कई नक्‍सल विरोधी अभियानों का नेतृत्‍व कर चुके हैं। कई मुठभेड़ में शामिल रहे हैं। कश्‍यप हाल ही में सेवानिवृत्‍त हुए हैं।

75 से ज्‍यादा नक्‍सलियों को किया ढेर

मूल रुप से बस्‍तर के रहने वाले डीआईजी कमल लोचन कश्‍यप अब तक 137 से ज्‍यादा मुठभेड़ में शामिल हो चुके हैं। इस दौरान उन्‍होंने 75 से ज्‍यादा नक्‍सलियों को ढेर किया है।

राज्‍य सेवा से अखिल भारतीय सेवा तक का सफर

कमल लोचन कश्‍यप ने 1994 में राज्‍य पुलिस सेवा से अपनी नौकरी की शुरुआत की थी। वे डीएसपी के तौर पर सेवा में आए और 2008 में उन्‍हें आईपीएस अवार्ड हुआ। कश्‍यप प्रदेश के लगभग सभी नक्‍सल प्रभावित राज्‍यों में काम कर चुके हैं।

वीरता पदक समेत कई सम्‍मान

डीआईजी कमल लोचन कश्‍यप को सर्विस के दौरान वीरता पदक के साथ ही विशिष्‍ठ सेवा पदक और पुलिस मेडल आदि कई पदकों से सम्‍मानित किया गया है।

हमसे जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

chatur postFebruary 6, 2026
156 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
05.03.2026 - 08:11:09
Privacy-Data & cookie usage: