
Kamal Verma रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी- अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर कल (शुक्रवार) को प्रदेश के सभी शासकीय सेवक सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान ब्लॉक और जिला से लेकर राज्य स्तर पर विरोध प्रदर्शन् होगा। इस आंदोलन को लेकर कर्मचारी- अधिकारी फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल वर्मा ने वीडियो संदेश जारी किया है।
विवि से लेकर निकायों के सेवक भी शामिल होंगे
22 अगस्त को प्रस्तावित आंदोलन में प्रदेश के सभी शासकीय सेवक शामिल होंगे। इनके साथ ही विश्वविद्यालयों से लेकर नगरीय निकाय तक के सेवा भी आंदोलन में शामिल होंगे। बता दें कि फेडरेशन प्रदेश के शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों का सबसे बड़ा संयुक्त संगठन है। फेडरेशन में अलग-अलग श्रेणी के 100 से ज्यादा संगठन शामिल है।
Kamal Verma निर्णायक रहा है हर आंदोलन
आंदोलन को लेकर फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने वीडियो संदेश जारी किया है। इसमें उन्होंने प्रदेश के सभी शासकीय सेवकों से 22 अगस्त के आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। श्री वर्मा ने बताया कि फेडरेशन ने शासकीय सेवकों की सबसे बुलंद आवाज है। शासकीय सेवक जब भी मुद्दा उठाता है और आंदोलन करता है तो वह निर्णायक होता है।
11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ शासकीय अधिकारी कर्मचारी संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। फेडरेशन की 11 सूत्रीय मांगों में केंद्र के समान महंगाई भत्ता के साथ ही देय तिथि से एरियर्स का भुगतान। फेडरेशन की मांग है कि एरियर्स का जीपीएफ खातों में समायोजन किया जाए। लिपिक और शिक्षक समेत विभिन्न शासकीय सेवकों की वेतन विसंगति को लेकर पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सावर्जनिक किया जाए। अर्जित अवकाश नगदीकरण तीन सौ दिन किया जाए। समेत अन्य शामिल है।
Kamal Verma 22 को दूसरे चरण का आंदोलन
उल्लेखनीय है कि 11 सूत्रीय मांगों को लेकर फेडरेशन की तरफ से 16 जुलाई को धरना- प्रदर्शन किया गया था। ब्लॉक और जिला स्तर पर प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया था। 22 अगस्त को सामूहिक अवकाश लेकर प्रदर्शन दूसरे चरण का आंदोलन है।




