कर्मचारी हलचल

Karmchari कर्मचारी संगठन को मान्‍यता: 2028 तक के लिए छत्‍तीसगढ़ के इस बड़े संगठन को मिली मान्‍यता

Karmchari रायपुर। छत्‍तीसगढ़ सरकार ने राज्‍य के एक बड़े कर्मचारी संगठन को मान्‍तया दे दी है। यह मान्‍यता 2028 तक के लिए दी गई है। इस संबंध में सामान्‍य प्रशासन विभाग के शासकीय कर्मचारी कल्‍याण शाखा ने आदेश जारी किया है।

स्‍वास्‍थ्‍य कर्मचारी संघ को मिली मान्‍यता

सरकार ने राज्‍य के स्‍वास्‍थ्‍य कर्मचारियों के संगठन छत्‍तीसगढ़ प्रदेश स्‍वास्‍थ्‍य कर्मचारी संघ को मान्‍यता प्रादन कर दी है। सरकार ने जिस संगठन को मान्‍यता दी है उसका पंजीयन क्रमांक 58 है। इस संगठन को सरकार की तरफ से 28 अगस्‍त 2028 तक के लिए मान्‍यता दी गई है।

जानिए- मान्‍यता दिए जाने का अ‍र्थ

कर्मचारी संगठनों को सरकार से मान्यता दिए जाने का अर्थ है कि सरकार ने उस संगठन को कर्मचारियों के हितों का प्रतिनिधित्व करने और उनके अधिकारों की रक्षा करने के लिए अधिकृत किया है।

 Karmchari कर्मचारियों के साथ बातचीत करने का अधिकार

 मान्यता प्राप्त संगठन को कर्मचारियों के साथ उनकी समस्याओं और मांगों पर चर्चा करने का अधिकार होता है।

विवाद समाधान में भाग लेने का अधिकार

 मान्यता प्राप्त संगठन को कर्मचारियों और नियोक्ता के बीच विवादों के समाधान में भाग लेने का अधिकार होता है।

 कर्मचारी कल्याण कार्यक्रमों में भाग लेने का अधिकार

 मान्यता प्राप्त संगठन को कर्मचारी कल्याण कार्यक्रमों में भाग लेने का अधिकार होता है।

सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक करने का अधिकार

 मान्यता प्राप्त संगठन को सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक करने का अधिकार होता है ताकि वे कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को रख सकें।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button