कर्मचारी हलचल

Karmchari पदोन्नति और स्थायीकरण ना होने से कर्मचारियों में आक्रोश: सरकार को अल्‍टीमेटम

Karmchari  रायपुर। नव रायपुर इंद्रावती भवन स्थित आयुक्त कार्यालय आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के विभागीय समिति की बैठक आज आहूत की गई। इसमें विगत 15 सालों से कर्मचारियों को स्थाई पदों के विरुद्ध स्थाई ना किए जाने के कारण कई कर्मचारियों को उनके भविष्य के कार्यवाहियों के संबंध में अनिश्चिताओं ने घर किया हुआ है। वही समय पर कई तृतीय श्रेणी के पदों पर पदोन्नति ना होने के कारण आर्थिक तथा मानसिक स्थिति में अनावश्यक दबाव होने के कारण समस्त विभागीय कर्मचारियों में गजब का आक्रोश देखने को प्राप्त हुआ।

Karmchari पदोन्नति और स्थायीकरण ना होने से कर्मचारियों में आक्रोश: सरकार को अल्‍टीमेटम

सभा की अध्यक्षता विभागीय समिति अध्यक्ष जय कुमार साहू ने किया। जय साहू ने उक्त मुद्दों पर उपस्थित सभी सदस्यों से राय लेते हुए उनके पक्ष को जाना और सभी को अवगत भी कराया कि इस संदर्भ में विभागीय अधिकारियों से बात चल रही है परंतु किसी प्रकार का कोई कार्यवाही अब तक नहीं हुई है। सभी सदस्यों द्वारा एक स्वर में शासन को 15 दिवस के भीतर पदोन्नति के संबंध में निर्णय लेने के लिए अल्टीमेटम की बात कही गई।

उक्त बैठक में कार्यकारिणी  महिला अध्यक्ष  जगदीप बजाज, सचिव लोकेश वर्मा, व अन्य सदस्य देवाशीष दास, योगेश निषाद इब्राहिम कुरैशी, पान सिंह रावत, रामप्रसाद भुसाल, , तेजस्वी देवांगन, संतोष सोनी, के बड़ा, पल्लवी मोहंती, वर्षा विश्वकर्मा, रागिनी सारथि, हेमप्रसाद गायकवाड़, कुशवाहा, उमेश मालवीय, बीरा सरिता, शिवप्रसाद पटेल आदि अनेक संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

Back to top button