Karmchari फेडरेशन की तीन दिवसीय हड़ताल को लेकर रायपुर संभाग की बैठक: आंदोलन को लेकर जोश में सभी संगठन

schedule
2025-12-22 | 12:40h
update
2025-12-22 | 12:40h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Karmchari  रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले राज्य के शासकीय सेवक अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर 29, 30 और 31 दिसंबर 2025 को तीन दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल की तैयारी के क्रम में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा के नेतृत्व में फेडरेशन के पदाधिकारी विभिन्न संभागों में बैठक कर कर्मचारी अधिकारियों को हड़ताल में सहभागी बनने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

इसी परिप्रेक्ष्य में सोमवार को राजधानी रायपुर में रायपुर संभाग स्तरीय बैठक का आयोजन संभाग प्रभारी चंद्रशेखर तिवारी, जिला संयोजक पीताम्बर पटेल और जिला संरक्षक उमेश मुदलियार के संयोजकत्व में किया गया। प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा के दौरे पर होने के कारण बैठक का दायित्व पेंशनर फोरम के प्रांतीय संयोजक  बीपी शर्मा और फेडरेशन के प्रांतीय महामंत्री राजेश चटर्जी ने निभाया।

बैठक में विशेष रूप से रायपुर जिले के जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारती  की उपस्थिति रही। उनका बैठक में विशेष स्वागत किया गया। डीईओ भारती की उपस्थिति से आगामी तीन दिवसीय निश्चित कालीन हड़ताल को लेकर उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों में नया उत्साह और जोश देखने को मिला। रायपुर संभाग के कर्मचारी अधिकारियों ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सीएल दुबे,  संतोष वर्मा,  ऋतु परिहार,  देवमणि साहू,  तृप्ति साहू  योगिता वर्मा मनोज साहू, साधू राम नेताम, चंदूलाल चंद्राकर,पुकराम कुर्रे,मुक्तेश्वर देवांगन, तिलक यादव, मो फिरोज, डॉ प्रशांत रावत सहित रायपुर संभाग के विभिन्न संघों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही प्राचार्य शिशिर तिवारी जी, पवन सिंह जी एवं व्याख्याता संघ के प्रांताध्यक्ष राकेश शर्मा जी ने भी बैठक में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम का सफल संचालन पंकज पाण्डेय ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी कर्मचारी अधिकारी एकजुट होकर प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल में भाग लेंगे।

chatur postDecember 22, 2025
222 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
06.03.2026 - 15:01:24
Privacy-Data & cookie usage: