Karmchari मंत्री गुरु खुशवंत से मिला लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ: नियमितीकरण और वेतन विसंगतियां पर मंत्री ने कहा…

schedule
2026-02-04 | 08:34h
update
2026-02-04 | 08:34h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Karmchari  रायपुर। छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री योगेश चौरे के निर्देशानुसार आज संघ का एक सशक्त प्रतिनिधिमंडल कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से सौजन्य मुलाकात कर महत्वपूर्ण चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सुरेश ढीढी (संचालनालय अध्यक्ष) और लोकेश वर्मा (संयुक्त सचिव) ने किया । प्रतिनिधिमंडल में राकेश ठाकुर सहित संघ के दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्य चर्चा विषय – नियमितीकरण और वेतन विसंगतियां

प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री गुरु खुशवंत के समक्ष कर्मचारियों के नियमितीकरण को केंद्र बिंदु रखते हुए कई गंभीर विषय रखे गए। विशेष रूप से बस्तर संभाग के जिलों, बालोद जिला और अन्य जिलों में रतन कश्यप प्रकरण की गलत व्याख्या कर नियम 1984 एवं /4 /11/ 2016 की त्रुटिपूर्ण व्याख्या और आदेश क्रमांक 4/11/16 के मूल आदेश को परिवर्तित कर वर्ष 2023 में जारी किए गए आदेश के कारण सैकड़ों कर्मचारियों की वार्षिक वेतनवृद्धि रोके जाने, कई कर्मचारियों की वेतनवृद्धि पीछे चलने, तथा रिकवरी किए जाने जैसी गंभीर समस्याएं सामने आई हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने यह भी अवगत कराया कि नारायणपुर और बस्तर क्षेत्र में न्यायालय के आदेशों के पालन में विभाग द्वारा दोहरी नीति अपनाई जा रही है, कहीं आदेश का पालन हो रहा है और कहीं नहीं, जिससे कर्मचारियों में भारी असंतोष व्याप्त है।

Karmchari मंत्री जी का आश्वासन

मंत्री गुरु खुशवंत ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि सभी प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण किया जाएगा। मंत्री ने यह भी स्पष्ट कहा कि वे इस विषय पर संघ के प्रदेश महामंत्री और प्रांत अध्यक्ष से विस्तृत चर्चा कर स्थायी समाधान निकालने का प्रयास करेंगे। संघ ने  मंत्री को कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और शीघ्र सकारात्मक निर्णय की अपेक्षा जताई।

chatur postFebruary 4, 2026
345 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
27.02.2026 - 12:50:14
Privacy-Data & cookie usage: