Site icon Chatur Post

Karmchari आंदोलन में शामिल रहे फेडरेशन तीन पदाधिकारी निलंबित: कलेक्टर पर बंधक बनाने का आरोप, CS से शिकायत

badi khabar

Karmchari  रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के तीन पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। इस पर फेडरेशन ने कड़ी आपित्त की है। फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर निलंबन की कार्यवाही का विरोध करते हुए तुरंत बहाली की मांग की है।

मुख्य सचिव को लिखे पत्र में फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रांतव्यापी आंदोलन किया जा रहा है। इस आंदोलन की सूचना अपको  01 दिसम्बर 2025 को प्रत्यक्ष भेंटकर दी गई है। मुख्यमंत्री से इन मांगों के संबंध में दिनांक 27 दिसम्बर को मुख्यमंत्री निवास में चर्चा भी हुई है। आपके निर्देश पर मंत्रालय में सामान्य प्रशासन सचिव एवं वित्त सचिव से इन मुद्दों के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई है।

एमसीबी जिला कलेक्टर ने की कार्यवाही

कमल वर्मा ने बताया कि प्रदेशभर में तीन दिवसीय आंदोलन 29 से 31 दिसंबर तक लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से संचालित किया जा रहा है। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर फेडरेशन के जिला संयोजक गोपाल सिंह अपने साथियों के साथ जनसंपर्क कर रहे थे। तभी मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के कलेक्टर ने इन कर्मचारियों को बंधक बनाकर माहौल को खराब करने की कोशिश की गई। साथ ही, कलेक्टर ने गोपाल सिंह, संजय पांडे, सुरेंद्र प्रसाद को नियम विरूद्ध एकतरफा निलंबित किया गया है।

नहीं कर सकते एकतरफा कार्यवाही

फेडरेशन के संयोजक ने बताया कि उच्च न्यायालय ने भी समय-समय पर पारित आदेश अनुसार निलंबन का अधिकार नियोक्ताकर्ता प्राधिकारी को अधीकृत माना गया है। कलेक्टर के द्वारा एकतरफा की गई नियम विरूद्ध कार्यवही का फेडरेशन घोर निंदा करता है।

कार्यवाही निरस्त करने की मांग

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जो कि 130 मान्यता एवं गैर मान्यता प्राप्त संगठनों का प्रतिनिधि संगठन है, आपसे सादर अनुरोध करता है कि कलेक्टर मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर द्वारा गोपाल सिंह जिला संयोजक एवं अन्य कर्मचारियों के नियम विरूद्ध की गई कार्यवाही को निरस्त कर तत्काल बहाल करने कलेक्टर मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर को आवश्यक निर्देश जारी करने का कष्ट करेंगे। अन्यथा की स्थिति में प्रदेशभर में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Exit mobile version