
Kawasi Lakhma रायपुर। कांग्रेस विधायक कवासी लखमा विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन सदन में नजर आए। शराब घोटाला में शामिल होने के आरोप में जेल में बंद कवासी लखमा सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत के बाद करीब सालभर बाद जेल से बाहर आए हैं।
सदन में हुए इमोशनल
लंबे समय बाद विधानसभा पहुंचे कवासी लखमा सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान वे भाजपा के विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर से गले मिले। सदन में विधायकों से मुलाकात के दौरान लखमा इमोशनल नजर आए। बता दें कि कवासी लखमा और अजय चंद्रकार के बीच सदन में अच्छी नोंकझोक होती है।
विधानसभा की विशेष अनुमति
बता दें कि बजट सत्र में शामिल होने के लिए कवासी लखमा ने विधानसभा से अनुमति मांगी थी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने उन्हें शर्तों के साथ सदन की कार्यवाही में शामिल होने की अनुमति दी है।
पहले सुप्रीम कोर्ट से मांगी थी अनुमति
जमानत मिलने के बाद कवासी लखमा ने पहले सुप्रीम कोर्ट से विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने की अनुमति मांगी थी, कोर्ट ने इस मामले में फैसले का अधिकार विधानसभा अध्यक्ष पर छोड़ दिया था।
इन शर्तों के साथ मिली अनुमति
कवासी लखमा को शर्तों के साथ सदन की कार्यवाही में शामिल होने की अनुमति दी गई है। लखमा को विधानसभा आने और जाने की सटीक जानकारी विधानसभा सचिवालय को देनी होगी। इसके साथ ही उन्हें अपना सक्रिय मोबाइल नंबर भी विधानसभा सचिवालय को देने है।
Kawasi Lakhma इस विषय पर बयान देने पर रोक
सदन की कार्यवाही में शामिल होने की अनुमति की शर्तों में यह भी शामिल है कि वे अपने खिलाफ कोर्ट में चल रहे मामले पर सदन के अंदर या बाहार कहीं भी टिप्पणी नहीं कर सकते हैं।




