कर्मचारी हलचल

CSPTCL के ED को मिली राष्‍ट्रीय स्‍तर पर बड़ी जिम्‍मेदारी: इस बोर्ड के बनाए गए चेयरमैन

CSPTCL रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी पावर ट्रांसमिशन कंपनी के कार्यपालक निदेशक (ईडी) केएस मनोठिया को राष्‍ट्रीय स्‍तर पर बड़ी जिम्‍मेदारी मिली है। ट्रांसमिशन कंपनी में ईडी (पीसी एंड आरए) केएस मनोठिया को अखिल भारतीय विद्युत खेल नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष बनाया गया है। उन्‍होंने बोर्ड के अध्‍यक्ष का  पद का पदभार ग्रहण कर लिया है।

पहली बार बनाए गए बोर्ड के अध्‍यक्ष

अखिल भारतीय विद्युत खेल नियंत्रण बोर्ड के अध्‍यक्ष चुने जाने वाले मनोठिया छत्‍तीसगढ़ के पहले अफसर हैं। बोर्ड की वर्ष 2025 की वार्षिक बैठक में मनोठिया में वे अध्‍यक्ष चुने गए। मनोठिया सुरेश कैमल की जगह लेंगे। कैमल लंबे समय से बोर्ड के अध्‍यक्ष की जिम्‍मेदारी संभाल रहे थे। पदभार ग्रहण करने अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट केंद्रीय क्रीडा एवं कला परिषद के सदस्यों ने मनोठिया को बधाई व शुभकामनाएं दी।

CSPTCL रायपुर में हुई बोर्ड की बैठक

अखिल भारतीय विद्युत खेल नियंत्रण बोर्ड की वार्षिक बैठक रायपुर में संपन्न हुई। इस बैठक में वर्ष 2025 -26 के वार्षिक खेल कैलेंडर के साथ वार्षिक आडिट की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।  अखिल भारतीय विद्युत नियंत्रण बोर्ड मे कुल 15 सदस्य राज्य की बिजली कंपनियां जुड़ी हैं। अखिल भारतीय विद्युत खेल नियंत्रण बोर्ड का उद्देश्य विभिन्न राज्यों के बिजली  कर्मियों को मंच प्रदान करना है।

 47वें खेल आयोजन की तैयारी

बोर्ड के नवनिर्वाचित अध्‍यक्ष मनोठिया ने बताया कि अखिल भारतीय विद्युत खेल नियंत्रण बोर्ड की तरफ से खेलों के आयोजन की तैयारी की जा रही है। यह 47वां खेल आयोजन होगा। इसके तहत 13 खेल गतिविधियों के लिए 12 राज्यों की बिजली कंपनियों को आयोजन का कार्य सौंपा गया है।

CSPTCL छत्‍तीसगढ़ में होगी बैडमिंटन प्रतियोगता

अखिल भारतीय विद्युत खेल नियंत्रण बोर्ड के अध्‍यक्ष मनोठिया ने बताया कि इस बार छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी को राष्‍ट्रीय स्‍तर पर बैडमिंटन स्पर्धा की मेजबानी का अवसर मिलेगा। यह प्रतियोगिता इस वर्ष नवम्बर में होना प्रस्तावित है।

Back to top button