
Khamenei रायपुर। ईरान का सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई मारा गया है। इससे ईरान में और गुस्सा भड़क गया है। 40 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषण के साथ ईरान ने इजराइल और अमेरिका से इसका बदला लेने का ऐलान कर दिया है।
अब इनके हाथों में ईरान की कमान
अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद सत्ता की कमान किसको सौंपी गई है यह अभी स्पष्ट नहीं है। ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की दौड़ में दो नेता शामिल हैं। इनमें खामेनेई का बेटा मोजतबा खामेनेई के साथ हसन खुमैनी शामिल हैं। हसल ईरान के संस्थापक अयातुल्ला खुमैनी के पोते हैं।
बेटी, दमाद, बेटा और पोता की मौत
इजराइल और अमेरिका के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के साथ ही उसका बेटी, दमाद, एक बेटा और पोता की मौत हो गई है। इस हमले में कुछ और लोगों के भी मारे जाने की चर्चा है।
भारत में विमान सेवा प्रभावित
अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे इस युद्ध की वजह से भारत में अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा प्रभावित हुआ है। दर्जनों अंतरराष्ट्रीय विमान रद्द कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि इस युद्ध का असर विमान रुटों पर पड़ा है।
भारत की बढ़ी चिंता
इस युद्ध की वजह से भारत की भी चिंता बढ़ गई है। इरान में सैकड़ों भारतीय फंसे हुए हैं, उन्होंने विदेश मंत्रालय से खुद को सुरक्षित निकालने के लिए गुहार लगाई है। विदेश मंत्रालय के स्तर पर इसके लिए चर्चा चल रही है।
खड़ी देशों पर हमला से भी टेंशन
अमेरिका और इजराइल के हमलों के विरोध में ईरान ने अरब देशों पर जवाबी हमला किया है। ईरान ने उन स्थानों खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी फोर्स के बेस कैंपों पर हमला किया है।
दुबई में बुर्ज खलीफा के पास गिरा बम
ईरानी मिसाइलें मीडिल ईस्ट के आठ देशों पर मिसाइल दागे हैं1 दुबई में भी कई स्थानों पर धमाके हुए हैं। मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार दुबई में बुर्ज खलीफ के पास भी बम गिरा है।




