Site icon Chatur Post

Kharge  खड़गे को बाबा साहब का अवतार बताकर फंस गए कांग्रेस के पूर्व मंत्री: भाजपा ने कहा…

Kharge

Kharge  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और पूर्व मंत्री ने पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर का दूसरा अवतार बता दिया है। पूर्व मंत्री का यह बयान सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इसको लेकर अब भाजपा ने पूर्व मंत्री और कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

जानिए- किसने बताया खड़गे को बाबा साहब का अवतार

कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष खड़गे को बाबा साहब का दूसरा अवतार बताने वाले नेता का नाम अमरजीत भगत है। भगत सीतापुर विधानसभा सीट से लगातार तीन बार के विधायक रहे हैं। 2023 में वे चुनाव हार गए। 2018 में बनी कांग्रेस सरकार में भगत खाद्य मंत्री थे।

Kharge  जानिए- खड़गे और बाबा साहब को लेकर भगत ने क्‍या कहा

पूर्व मंत्री भगत ने कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष खड़गे के छत्‍तीसगढ़ दौरा को लेकर मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि मुझे लगता है कि खड़गे जी बाबा साहब के दूसरे अवतरा हैं। इससे पहले उन्‍होंनें केंद्र व राज्‍य सरकार पर हमला किया। संविधान को खतरे में बताते हुए उसे बचाने की बात कही। इसी दौरान उन्‍होंने खड़गे को बाबा साहब का अवतार बता दिया।

बता दें कि कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष खड़गे आज छत्‍तीसगढ़ के दौरे पर थे। खड़गे ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आज एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्‍होंने केंद्र व राज्‍य की भाजपा सरकारों पर जमकर हमला किया। प्रदेश के सीएम विष्‍णुदेव साय पर निशाना साधते हुए कहा कि साय, मोदी और शाह के इशारे पर उठते- बैठते हैं।  

Kharge  भाजपा ने भगत पर साधा निशाना

भगत का बयान सार्वजनिक होते ही भाजपा ने मोर्चा खोल दिया। पार्टी के विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने इसे  बाबा साहब का अमान बताया है। गुरु खुशवंत ने कहा कि कांग्रेस के लोगों से राष्‍ट्र के महापुरुषों के सम्‍मान की उम्‍मीद करना बेईमानी है, क्‍योंकि कांग्रेसियों की राजनीतिक हैसियत और नियति केवल व्‍यक्ति पूजा और परिवार परिक्रमा ही रह गई। उन्‍होंने कहा कि इस तरह के महापुरुषों का अपमान बर्दाश्‍त नहीं किया जाएगा।

Exit mobile version