April 25, 2025

Chatur Post

केवल सरोकार की खबर

Kharif Season 2025 अनाज, दलहन और तिलहन बीजों की दर तय, जानिए.. किस भाव मिलेगी धान की बीज

Kharif Season 2025 छत्‍तीगसढ़ में अनाज, दलहन और तिलहन बीजों की दर तय, जानिए.. किस भाव मिलेगी धान की बीज

Kharif Season 2025  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ सरकार ने खरीफ सीजन 2025 के लिए विभिन्‍न फसलों की विक्रय दर तय कर दी है। सरकार की तरफ से अनाज के साथ ही दलहन और तिलहन बीजों की बिक्री दर जारी की गई है।

फसल बीजों की विक्रय दर राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम ने तय किया है। इसके लिए राज्‍य स्‍तरीय बीज विक्रय दर निर्धारण समिति की बठैक इसी महीने 11 तारीख को हुई थी। दरें आज जारी की गई हैं।

Kharif Season 2025  अनुदान राशि घटाने के बाद की दरें

अधिकारियों ने बताया कि बीजों की जो दरें जारी की गई है उसमें केंद्र और राज्‍य सरकार की तरफ से दिए जाने वाले अनुदानों को कम करने के बाद तय की गई है। अफसरों के अनुसार आधार बीजों की विक्री दरें प्रमाणित बीजों की विक्री दरों से प्रति क्विंटल 100 रुपए अधिक होगी।

जानिए.. कितनी है धान बीजों की कीमत

छत्‍तीसगढ़ में बीजों की तय की गई दरों में किसानों और सहकारी समितियों के लिए अलग-अलग दरें जारी की गई है। मोटा धान किसानों को तीन हजार 550 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर मिलेगा, लेकिन यही बीज सहकारी समितियों केा तीन हजार 408 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर मिलेगा।

पतला धान के बीच की कीमत चार हजार 30 रुपए और तीन हजार 869 रुपए प्रति क्विंटल तय की गई है। वहीं, सुगंधित धान बीज की कीमत चार हजार 650  रुपए और चार हजार 464 रुपए तय की गई है।

Kharif Season 2025  जानिए.. रागी की बीज की कीमत

निगम ने धान के साथ ही कोदो, रागी, उड़द, मूंग, सोयाबीन के साथ ही अन्‍य फसलों की बीज की कीमत तय की गई है। रागी का बीज किसानों को 45 सौ और सहकारी समितियों को चार हजार 320 रुपए प्रति क्विंटल तय की गई है।

जानिए.. खरीफ सीजन में फसल बीजों की कीमत

फसलकिसानसहाकारी समिति
धान मोटा3,5503,408
धान पतला4,0303,869
धान सुगन्धित4,6504,464
 कोदो7,3007,008
रागी4,5004,320
उड़द11,30010,848
मूंग11,40010,944
कुल्थी7,7507,440
सोयाबीन7,4007,104
मूंगफली11,90011424
तिल19,30018,528
रामतिल13,00012,480
ढेंचा9,9009,504
सनई11,60011,136
अरहर11,80012,500
Copyright © All rights reserved. | Powered By : Simpli Life