Kisan Help Line: 0771-2425463 किसानों के लिए बड़े काम का है यह नंबर, जानिए..कैसे मिलेगी मदद

schedule
2024-12-05 | 04:20h
update
2024-12-05 | 04:20h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Kisan Help Line: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में समर्थन मूल्‍य (MSP) पर सरकारी खरीदी केंद्रों में धान बेचने के वाले किसानों के लिए सरकार ने हेल्‍प लाइन नंबर 0771-2425463 जारी किया है। इस नंबर पर कॉल करके किसान धान बेचने में आ रही किसी भी तरह की समस्‍या के संबंध में शिकायत कर सकते हैं।

अफसरों के अनुसार हेल्‍प लाइन नंबर 0771-2425463 पर आने वाले हर कॉल का पूरा रिकार्ड रखा जा रहा है। इसकी उच्‍च स्‍तर पर निगरानी भी की जा रही है।  विभाग के उच्‍च अधिकारी प्रतिदिन इस नंबर पर आने वाले कॉल की पूरी जानकारी लेते हैं।

छत्‍तीसगढ़ के किसानों के बैंक खातों में पहुंचा 5995 करोड़

छत्‍तीसगढ़ में सरकारी खरीदी केंद्रों में धान बेचने वाले 5 लख 49 हजार किसानों के बैंक खातों में अब तक 5994.82 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। यह राशि धान के समर्थन मूल्‍य का है। बता दें कि प्रदेश में धान की खरीदी 31 जनवरी 2025 तक चलेगी।

Kisan Help Line:  जानिए.. अब तक कितनी हो चुकी धान की खरीदी

खाद्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार छत्‍तीसगढ़ में अब तक 26.04 लाख टन धान की खरीदी हो चुकी है। इस वर्ष धान समर्थन मूल्‍य पर धान बेचने के लिए 27 लाख 68 हजार किसानों ने पंजीयन कराया है। अब तक साढ़े 5 लाख किसान धान बेच चुके हैं। इन किसानों को 66 हजार 453 टोकन जारी किए गए थे। अभी 44 हजार 349 टोकन और जारी किए जा चुके हैं।

Kisan Help Line:  बताते चलें कि विष्‍णुदेव साय सरकार ने इस साल एक लाख 60 हजार टन धान खरीदी करने का लक्ष्‍य रखा है। यह अब तक का सबसे  बड़ा लक्ष्‍य है। किसानों से धान खरीदी करने के लिए दो हजार 739 धान खरीदी केंद्र बनाए गए हैं। राज्‍य सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए खरीदी केंद्रों में माइक्रो एटीएम की भी व्‍यवस्‍था की गई है। इन माइक्रो एटीएम से किसान दो हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक नगद निकाल सकते हैं। सरकार की तरफ से सभी खरीदी केंद्रों में किसानों के लिए प्रर्याप्‍त सुविधा के इंतजाम करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

chatur postDecember 5, 2024
260 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
21.02.2026 - 17:51:05
Privacy-Data & cookie usage: