Korba News विद्युत मंडल पेंशनर एसोसिएशन: कोरबा में होगी बड़ी बैठक, चुनाव के साथ ऐसे सदस्यों का होगा सम्मान

schedule
2025-07-14 | 15:04h
update
2025-07-14 | 15:04h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Korba News रायपुर। छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल पेंशनर एसोसिएशन अपना स्थापना दिवस मनाने की तैयारी में जुट गया है। इसके लिए तारीख और स्थान तय हो गया है। इस बैठक के दौरान एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया जाएगा।

कोरबा में होगी वार्षिक बैठक

एसोसिएशन के महामंत्री सुधीर नायक ने बताया कि 1 अगस्त को एसोसिएशन का स्थाना दिवस है। इसी दिन कोरबा में बड़ी बैठक रखी गई है। इमसें प्रदेशभर से बिजली कंपनी के पेंशनर्स शामिल होंगे।

जिला व प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव इस

बैठक में प्रदेश और जिला कार्यकारिणी का चुनाव भी होगा। चुनाव को लेकर पदाधिकारियों को पूरी तैयारी के साथ कोरबा की बैठक में आने के लिए कहा गया है।

महामंत्री ने सदस्यों और पदाधिकारियों को भेजा संदेश

बैठक को लेकर महामंत्री सुधीर नायक ने एसोसिएशन के सदस्यों और पदाधिकारियों को संदेश भेजा है। इसमें सदस्यों और पदाधिकरियों से बैठक में अनिवार्य रुप से आने की अपील की गई है। साथ ही बैठक के संबंध में विस्तार से जानकारी भी दी गई है।

Korba News सदस्य सूची व लेखा-जोखा लेकर पहुंचे

एसोसिएशन के चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी जिला इकाई को अपने सदस्यों की सूची अनिवार्य रुप से लाने के लिए कहा गया है। साथ ही लेखा-जोखा अवश्य साथ में लाएं।

कार्यकारिणी में बढ़ेगी सदस्यों की संख्या

महामंत्री सुधीर नायक ने बताया कि इससे पहले रायपुर हुई बैठक यह बात सामने आई थी कि संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों की संख्या कम है और कार्यकारिणी भी छोटी है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2000 में संगठन बना था। इसके बाद से इनमें बदला नहीं किया गया है। कोरबा की बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों की संख्या और कार्यकारिणी में पदाधिकारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

आम सभा में रख जाएगा प्रस्ताव

कोरबा में एक अगस्त को होने वाली बैठक के दौरान पदाधिकारी की संख्या और कार्य समिति कार्यकारिणी के सदस्यों को बढ़ाने के लिए एक प्रस्ताव भी रखा जाएगा इस प्रस्ताव को आमसभा में पारित कर चुनाव होगा।

इन पदों के लिए होगा चुनाव

चुनाव में एक अध्यक्ष, सात उपाध्यक्ष, एक कोषाध्यक्ष, एक महामंत्री और जिला स्तर पर पदेन सचिव व संयुक्त सचिव आदि पदों के साथ 51 कार्यकारिणी के सदस्यों का भी चुनाव या मानोनयन होगा।

Korba News 75 की उम्र वालों का सम्मान

एसोसिएशन के कोरबा जिलाध्यक्ष एमएल विश्वकर्मा ने बताया कि बैठक में 75 वर्ष या इससे अधिक उम्र वालों का सम्मान भी किया जाना है।

संगठन के पदाधिकारियों से आग्रह किया गया है कि वे ऐसे सदस्यों का नाम 25 जुलाई तक भेज दें।

उन्होंने बताया कि पिछले साल कुछ लोगों ने एक अगस्त को ही नाम दिया था इसलिए उनके नाम नहीं लिख पाया था और मोमेंटो का इन्तजाम करने में भी परेशानी हुई थी।

जो पहले कभी सम्मानित नहीं हुए हैं केवल उन्हीं को सम्मानित किया जाएगा।

chatur postJuly 14, 2025
533 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
27.02.2026 - 08:41:01
Privacy-Data & cookie usage: