Korba बिजली इंजीनियरों ने कोरबा में शक्ति प्रदर्शन: चेयरमैन के नाम मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन

schedule
2025-12-15 | 15:41h
update
2025-12-15 | 15:41h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Korba  कोरबा। छत्‍तीसगढ़ विद्युत मंडल अभियंता संघ की कोरबा पश्चिम ईकाई ने सोमवार को जमकर प्रदर्शन किया। पावर हाउस के गेट के सामने हुए इस प्रदर्शन के दौरान इंजीनियरों ने कंपनी प्रबंधन की तरफ से बिजली बिल में दी जाने वाली छूट का तीखा विरोध किया।

प्रदर्शन के बाद इंजीनियरों ने हसदेव ताप विद्युत गृह के मुख्य अभियंता के माध्‍यम से पावर कंपनी के अध्‍यक्ष के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें संघ ने कहा है कि छत्‍तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनीज के अंतर्गत अधिकारियों /कर्मचारियों के विद्युत देयक में छूट के प्रावधानों को बंद करने का निर्णय लिया गया है।  अभियंता संघ आपके संज्ञान में लाना चाहता है कि विद्युत देयकों में छुट का प्रावधान मध्यप्रदेश विद्युत मंड़ल में तब से था जब से इसका मुख्यालय नागपुर में था। लेकिन प्रधानमंत्री सूर्यघर मुक्त बिजली योजना के नाम पर एक ऐसा परिपत्र जारी किया गया है जिससे सभी स्तर के अधिकारियों /कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।

वर्तमान में लगभग जितने भी अधिकारी/कर्मचारी कार्यरत है उनकी नियुक्ति के समय से कंपनी के कल्याणकारी उक्त योजना अनवरत लागू है, इस सेवा शर्तों में बदलाव होने से अधिकारी/कर्मचारी ठगा हुआ महसूस कर रहे है।

बिजली बिल में विशेष रियायत प्रदान करना अथवा अधिकारी कर्मचारियों के लिए अन्य कल्याणकारी योजनाए न केवल उनका अधिकार है बल्कि उक्त योजनाओं से कंपनी के कार्य क्षमता में भी वृद्धि होती है।

प्रधानमंत्री की इस योजना को अधिक से अधिक क्षमता में लागू कराने के लिए कंपनी का प्रत्येक अधिकारी कर्मचारी कटिबद्ध हैं लेकिन इस प्रकार से योजना लागू किए जाने के लिए रियायत बंद करना न केवल अधिकारियों/कर्मचारियों के हित में नहीं है बल्कि कंपनी के लिए भी हितकर नही है।

छत्‍तीसगढ़ विद्युत मंडल अभियंता संघ यह अनुरोध करता है कि तत्काल उक्त परिपत्र को निरस्त कर अधिकारी कर्मचारी को यथावत विद्युत देयको में छूट प्रदान किया जाए। उल्‍लेखनीय है कि कंपनी के इस फैसले का हर स्‍तर पर विरोध हो रहा है।

chatur postDecember 15, 2025
786 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
06.03.2026 - 13:10:56
Privacy-Data & cookie usage: