Site icon Chatur Post

Krishna Das पत्रकार कृष्‍णादास बने मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव के सलाहकार: मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा

Krishna Das पत्रकार कृष्‍णादास बने मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव के सलाहकार: मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा

Krishna Das रायपुर। छत्‍तीसगढ़ सरकार ने वरिष्‍ठ पत्रकार आर कृष्‍णादास को मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय का मीडिया सलाहकार नियुक्‍त किया है। सामान्‍य प्रशासन विभाग ने कृष्‍णादास की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। कृष्‍णादास मुख्‍यमंत्री को मीडिया समेत अन्‍य विषयों पर राय देगें।

मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा

सरकार ने मुख्‍यमंत्री नवनियुक्त सलाहकार कृष्णादास को कैबिनेट मंत्री का दर्जा  प्रदान किया है। जीएडी से जारी आदेश के अनुसार कृष्‍णादास मुख्यमंत्री विष्‍णुदेव को मीडिया से संबंधित विषयों सहित अन्य महत्वपूर्ण मामलों पर परामर्श देगें।

Krishna Das मुख्‍यमंत्री ने दी शुभकामना

मुख्यमंत्री के नवनियुक्‍त सलाहकार कृष्णादास ने गुरुवार को मुख्‍यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कृष्णादास को नई नियुक्ति पर बधाई देते हुए उन्हें पदेन दायित्वों के कुशलतापूर्वक निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Exit mobile version