October 18, 2024

Chatur Post

केवल सरोकार की खबर

Kurmi Samaj: छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का चुनाव: केंद्रीय अध्‍यक्ष के लिए 6 नामांकन

1 min read

Kurmi Samaj: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज प्रदेश का बड़ा वर्ग है। प्रदेश की इनकी अनुमानति जनसंख्‍या करीब 8 से 9 लाख के बीच है। समाज के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। केंद्रीय अध्‍यक्ष के साथ 10 राज प्रधानों के लिए चुनाव होगा। बताते चले कि समाज सुविधा की दृष्टि से पूरे राज्‍य को 10 सेक्‍टरों में बांटा गया है।

इसी हिसाब से 10 राज प्रधानों का चुनाव होता है। हर बार की तरफ इस बार भी 10 में से 2 राज प्रधान के पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। केंद्रीय सहायक चुनाव प्रभारी चोवा राम वर्मा, केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ के के नायक सहित बड़ी संख्या में सामाजिक गण उपस्थित थे।

जानिए.. केंद्रीय अध्‍यक्ष के लिए किन लोगों ने भरा नामांकन

समाज के केंद्रीय चुनाव प्रभारी ऋषि कुमार वर्मा के अनुसार केंद्रीय अध्यक्ष और राजप्रधानों के चुनाव के लिए 22 सितंबर को केंद्रीय निर्वाचन कार्यालय स्व अनंत राम बछिंहा भवन नरदहा में नामांकन जमा किया गया।

कुल 6 लोगों ने केंद्रीय अध्‍यक्ष के लिए नामांकन दाखिल किया है। जांच में सभी नामांकन सही पाए गए हैं। केंद्रीय अध्‍यक्ष के लिए नामांकन दाखिल करने वालों में दशरथ वर्मा, खोड़स कश्यप, उमाकांत वर्मा, सरोज चंद्रवंशी, चंद्रशेखर परगनिहा और अजीत मढ़रिया शामिल हैं। नाम वापसी की अंतिम तारीख 25 सितंबर है।

Kurmi Samaj: जानिए.. कौन बना दुर्ग राज प्रधान

दुर्ग राज प्रधान का चुनाव निर्विरोध संपन्‍न हो गया है। दुर्ग राज के लिए केवल एक व्‍यक्ति ईश्‍वरी वर्मा ने ही नामांकन दाखिल किया था। कोई और दावेदार नहीं होने के कारण उन्‍हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

जानिए.. कौन- कौन से राज हैं महिला आरक्षित

इस बार धमधा और बलौदाबाजार राज को महिला आरक्षित किया गया है। पिछली बार दुर्ग और पलारी महिला आरक्षित थे। इस बार धमधा राज के लिए दो महिलाओं ने नामांकन दाखिल किया है। इनमें सत्यभामा परगनिहा और लक्ष्मी लता वर्मा शामिल है। इसी तरह दूसरे महिला आरक्षित राज बलौदाबाजार तीन लोगों ने नामांकन जमा किया है। इनमें सुनीता वर्मा, कौशिल्या वर्मा और शकुंतला बघमार शामिल हैं।

Kurmi Samaj: जानिए.. कहां से किसने भरा नामांकन

रायपुर राज से तीन प्रत्याशियों ने नामांकन भरा जागेश्वर वर्मा, नर्मदा वर्मा, डॉ रविंद्र बघेल। पलारी राज से दो प्रत्याशियों ने नामांकन भरा रामखिलावन वर्मा, भुनेश्वरी वर्मा। तिल्दा राज से तीन प्रत्याशियों ने नामांकन भरा खेमनाथ नायक, ठाकुर राम वर्मा, पुनाराम वर्मा। धरसीवा राज का चुनाव बाद में घोषित होने के कारण नामांकन भरने की अंतिम तिथि 25 सितंबर रखा गया है।

पहले दिन एक प्रत्याशी यशवंत वर्मा ने नामांकन भरा है। सभी पदों के लिए 20 अक्टूबर को मतदान होगा जिसके लिए प्रत्येक गांव में पोलिंग बूथ बनाया जाएगा। जहां गांव के सभी स्वजातीय पात्र मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Copyright © All rights reserved. | Developed & Hosted By: Simpli Life .