Laxmi Rajwada खेत में कुर्सी लगाकर थरहा उखाड़ते फोटो शेयर कर ट्रोल हुई महिला मंत्री: देखिए तस्‍वीरें

schedule
2025-07-23 | 16:24h
update
2025-07-23 | 16:24h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Laxmi Rajwada रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्‍मी राजवाड़े ने खेत में धान की थरहा उखाड़ते हुए अपनी फोटो सोशल मीडिया में शेयर की है। लेकिन इसमें एक बड़ी गड़बड़ी हो गई है, जिसकी वजह से मंत्री राजवाड़े यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं।

दरअसल, राजवाड़े ने खेत में थरहा उखाड़ते हुए जो अपनी फोटो सोशल मीडिया में शेयर की है, उनमें वे पानी के भरे खेत  में कुर्सी पर बैठी नजर आ रही हैं।

फोटो शेयर करते हुए महिला मंत्री राजवाड़े ने छत्‍तीसगढ़ी में अपनी बात कही है। उन्‍होंने लिखा है कि कामकाज की भीड़-भाड़ में से समय निकालकर खेत में गई, जहां धान का थहरा उखाड़ा जा रहा था। बहुत दिनों पर मिट्टी की सुगंध मिली।

उन्‍होंने आगे लिखा है कि मुझे आज भी वो समय याद आता है जब हमारा पूरा परिवार खेत में रोपा लगाया करता था। उन्‍होंने लिखा है कि धान केवल फसल नहीं है यह हमारी अस्मिता है। जिस मिट्टी में हमारा पसीना मिला है उसमें हमारे संस्‍कार की जड़े हैं।

ट्रोल करने वाले हुए सक्रिय

कुर्सी वाली फोटो शेयर करके मंत्री सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई। फोटो शेयर करते हुए कुछ लोगों ने उन्‍हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। उनकी इस फोटो पर करीब चौबीस घंटे में 500 से ज्‍यादा लोगों ने कमेंट किया है, जबकि सवा दो हजार से ज्‍यादा ने उनकी फोटो को लाइक किया है।

Puneshwar Lahare ने लिखा है

“मैडम जी का नया धमाका – अब रोपाई भी कुर्सी पर!”

गाँव की अम्मा तो समझ ही नहीं पाई

“बेटा ये खेत है या कोई मंत्री जी का सभा स्थल?”

मैडम जी बोलीं – “कुर्सी लगाओ!”

गाँव वाला – “जी मैडम, लग जाएगा…”

मैडम – “लग जाएगा नहीं… लग जाना चाहिए!”

अब मेहनत भी स्टाइल में होती है…

ध्यान रहे कीचड़ में पैर न भीगें, लेकिन फोटो में पसीना दिखे!

ये हाल है छत्तीसगढ़ महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े जी का

Related Articles

#कुर्सी_वाली_रोपाई #मैडम_का_फार्महाउस

Dhiraj Maurya लिखते हैं

माननीया मंत्री जी आपने अपनी सादगी और जमीनी स्तर की मजबूत पकड़ को हमेशा बरकरार रखीं है।

बहुत शानदार

Chandra Prakash Sahu ने लिखा है

इतिहास में पढ़ाया जाना चाहिए कि ऐसे कौन से मंत्री थी जो अपने विभाग को छोड़ कर दुनिया भर के तमाम कार्य करती थीं

chatur postJuly 23, 2025
448 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
27.02.2026 - 08:43:31
Privacy-Data & cookie usage: