life certificate रायपुर। पेंशनरों के लिए अच्छी खबर है। लाइफ सर्टिफिकेट certificate जमा करने के लिए अब उन्हें पीएफ आफिस या बैंक Bank का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। पेंशनर घर बैठे ही ऑनलाइन अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं। वह भी साल के किसी भी महीने में यह काम किया जा सकता है।
पेंशनर ऑनलाइन डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (DLC) जमा कर सकते हैं। यह प्रमाण पत्र भी एक साल के लिए वैध रहेगा। इसके साथ ही जीवन प्रमाण पत्र नवंबर में ही जमा करने की अनिवार्यता भी खत्म कर दी गई है। साल के किसी भी महीने में जीवन प्रमाम पत्र जमा किया जा सकता है।
जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए नवंबर की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। ऐसे में पेंशनर pensioner साल के किसी भी महीने में अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। पेंशनर जिस महीने में सर्टिफिकेट जमा करेंगे उसी महीने से एक साल की गणना होगी। ऐसे में अगले साल भी उसी महीने में प्रमाण पत्र देना होगा।
डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र के लिए पेंशनरों को जागरूक करने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से विशेष अभियान शुरू किया गया है। ईपीएफओ ने इसकी प्रक्रिया समझाने के लिए वीडियो भी अपलोड किया है।
पेंशनर मोबाइल एप से जीवन प्रमाण पत्र बनाया जा सकता है। इसकी प्रक्रिया समझने के लिए ऑनलाइन DLC VIDEO EPFO सर्च किया जा सकता है। इसके अलावा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन Employees Provident Fund Organisation के अधिकृत यूट्यूब चैनल OFFICIAL EPFO को भी देखा जा सकता है। साथ ही पेंशनर अपने निकटतम EPFO कार्यालय, क्षेत्रीय कार्यालय और रायपुर दफ्तर में जाकर जानकारी हासिल कर सकते हैं।
हर महीने की 27 तारीख को जिलों में कैंप लगता है। वहां भी जीवन प्रमाण पत्र अपडेट करा सकते हैं DLS बनाने के लिए पेंशनरों को जरूरी दस्तावेज जैसे PPO संख्या, आधार कार्ड /संख्या व आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर आदि लेकर जाना होगा। जीवन प्रमाण पत्र भविष्य निधि के एप उमंग से भी अपडेट कराया जा सकता है।
इस संबंध में सभी पेंशन बांटने वाले BANK को भी निर्देश जारी कर कहा गया है कि बैंकों में पेंशनरों के डिजिटल जीवन प्रमाण Digital Life certificate पत्र को संग्रहित/अपडेट करने की जानकारी दी जाए। सभी ईपीएस पेंशनरों से भी अपील की गई है कि वे अपनी मासिक ईपीएस पेंशन प्राप्त करने के लिए इस सुविधा का फायदा लें। यदि एक साल की अवधि खत्म हो रही है तो तुरंत इसे अपडेट करा लें।
A पीएफ के लिए लाइन सर्टिफिकेट अब घर बैठे ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। उपभोक्ता सेवा केंद्रों से भी जीवन प्रमाण पत्र जमा किया जा सकता है।
A पीएफ के लिए जीवन प्रमाण पत्र हर साल नवंबर में जमा किया जाता है।
A ईपीएफओ ने यह सुविधा लागू कर दी है कि पेंशनर अब साल में किसी भी महीने में जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। अगले साल भी उसी महीने में जीवन प्रमाण पत्र जमा करना होगा।
A पीएफ के लिए लाइफ सर्टिफिकेट भविष्य निधि के उमंग एप Umang App से भी अपडेट किया जा सकता है।