February 22, 2025

Chatur Post

केवल सरोकार की खबर

Lineman Day पावर कंपनी में 4 मार्च को मनाया जाएगा लाइनमेन दिवस: राष्ट्रीय स्तर पर होगा उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान

Lineman Day रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के अंतर्गत पूरे प्रदेश में कार्यरत विद्युत लाइनमेन की सेवाओं को रेखांकित करने और उनके कल्याण के लिए विविध आयोजन करने के लिए 4 मार्च 2025 को लाइनमेन दिवस आयोजित करने का निर्देश जारी किया गया है।

भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय की तरफ से इस संबंध में परिपत्र जारी करते हुए प्रत्येक राज्य से उत्कृष्ट कार्य करने वाले लाइनमेन के नाम भी मंगाए गए है जिनमें से चयनित लाइनमेन को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत और सम्मानित भी किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण द्वारा वर्ष 2021 में राष्ट्रीय स्तर पर लाइनमेन दिवस मनाए जाने की पहल की गई थी।

Lineman Day वर्ष 2025 को पांचवां लाइनमेन दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर आंधी, तूफान, बारिश तथा लू के थपेड़ों के बीच कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में काम करते हुए विद्युत आपूर्ति की निरंतरता बनाए रखने वाले लाइनमेन की सेवाओं के संबंध में जन-जागरण किया जाएगा। विद्युत उपभोक्ताओं को लाइनमेन की सेवाओं के बारे में बताया जाएगा।

लाइनमेन के सम्मान के साथ ही उनकी सुरक्षा के उपाय भी किए जाएंगे।प्रदेश के प्रमुख सचिव ऊर्जा तथा छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने विभिन्न क्षेत्रीय मुख्यालयों के प्रभारियों और अधीनस्थ कार्यालयों से अपील किया है कि लाइनमेन दिवस का आयोजन मैदानी स्तर तक किया जाए।

Lineman Day 2021 से शुरू हुआ है इसका आयोजन

बता दें कि लाइनमेन दिवस का राष्‍ट्रीय स्‍तर पर आयोजन 2021 से किया जा रहा है। यह आयोजन का पांचवां वर्ष होगा। लाइनमेन दिवस बिजली वितरण व्‍यवस्‍था में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लाइनमेन और ग्राउंड मेंटनेंस स्‍टाफ के कार्य को सम्‍मान देने के लिए मनाया जाता है। बताते चलें कि बिजली वितरण व्‍यवस्‍था में लाइनमेन सबसे महत्‍वपर्ण कड़ी हैं। किसी भी मौसम और परिस्‍थति में ये उपभोक्‍ताओं को निबार्ध बिजली की आपूर्ति करने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Copyright © All rights reserved. | Developed & Hosted By: Simpli Life .