List Of HOD  छत्‍तीसगढ़ सरकार ने जारी की विभागाध्‍यक्षों की नई सूची, 118 HOD में 4 DG

schedule
2025-04-10 | 10:05h
update
2025-04-10 | 10:12h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

List Of HOD रायपुर। छत्‍तीसगढ़ सामान्‍य प्रशासन विभाग (GAD)  ने विभागाध्‍यक्षों (HoD) की नई सूची जारी की है। नई सूची में कुछ नए विभागाध्‍यक्ष भी बनाए गए हैं। इसमें वरिष्‍ठ आईपीएस (IPS) अफसरों के पदों पर बढ़ोतरी की गई है।

List Of HOD एसीबी में अब डीजी

राज्‍य सरकार की नई एचओडी की सूची में एंटी करप्‍शन ब्‍यूरो (ACB) में डीजी का नया पद स्‍वीकृत किया गया है। अभी तक एसीबी की कमान आईजी रैंक के अफसरों के पास रहती आई है। कुछ मौकों पर एडीजी और डीजी रैंक के अफसरों को भी एसीबी- ईओडब्‍ल्‍यू की कामन सौंपी गई थी, लेकिन वह थोड़े समय के लिए था। लेकिन अब सरकार ने एसीबी में स्‍थायी रुप से डीजी का पद स्‍वीकृत कर दिया गया है। डीजी के अन्‍य पदों पर डीजी जेल, डीजी होमगार्ड और अग्निसेवा के साथ डीजीपी का पद शामिल है।

List Of HOD देखिए…छत्‍तीगसढ़ के नए एचओडी की सूची

1.  मुख्य सचिव

2. राज्यपाल के सचिव

3 सचिव, छत्तीसगढ़ लोक आयोग

4  मुख्य तकनीकी परीक्षक (सर्तकता)

5 महानिदेशक, छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी

6 आयुक्त, छत्तीसगढ़ भवन

7 अध्यक्ष/सचिव, मानव अधिकार आयोग, रायपुर

8 महानिदेशक, राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो

9 सचिव, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग

10 राज्य शिष्टाचार अधिकारी

11 राज्य निर्वाचन अधिकारी

12. आयुक्त, विभागीय जाँच

13. सचिव, विशेष अन्वेषण स्थापना

14  सचिव, राज्य सूचना आयोग

15. महानिदेशक, एन्टी करप्शन ब्यूरो

16. पुलिस महानिदेशक

17. महानिदेशक, नगर सेवा एवं नागरिक सुरक्षा एवं छत्तीसगढ़ राज्य आपदा मोचन बल

18. संचालक, मेडिको-लिगल

19. संचालक, सैनिक कल्याण

20. संचालक, लोक अभियोजन

21. अधीक्षक, स्टेट गैरेज

22. महानिदेशक, जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं

23 परिवहन आयुक्त

24. संचालक, विमानन

25. संचालक, कोष एवं लेखा

26. संचालक, राज्य संपरीक्षा

27. संचालक, संस्थागत वित्त

28. संचालक, वित्तीय प्रबंध एवं सूचना प्रणाली

29. संचालक, पेंशन एवं भविष्य निधि

30. राज्य कर आयुक्त

31. आबकारी आयुक्त

32. महानिरीक्षक, पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक

33. आयुक्त-सह-संचालक, आर्थिक एवं सांख्यिकी

34. सदस्य-सचिव, राज्य नीति आयोग,

35. संचालक/आयुक्त, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व

36. आयुक्त, भू-अभिलेख

37. आयुक्त राहत

38. आयुक्त, रायपुर संभाग

39. आयुक्त, बिलासपुर संभाग

40. आयुक्त, दुर्ग संभाग

41. आयुक्त, सरगुजा संभाग

42. आयुक्त, बस्तर संभाग

43. सचिव, राजस्व मण्डल

44 संचालक, मुद्रण एवं लेखन सामग्री

45. पुनर्वास आयुक्त,

46. पीठासीन अधिकारी, भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन प्राधिकरण

47. प्रधान, मुख्य वन संरक्षक

48. प्रधान, मुख्य वन संरक्षक (विकास)

49. प्रधान, मुख्य वन संरक्षक (उत्पादन)

50. प्रधान, मुख्य वन संरक्षक (वन्य जीवन)

51. संचालक, सामजिक वानिकी

52 संचालक, उद्योग

53. पंजीयक, फर्म्स एवं संस्थाएँ

54. मुख्य निरीक्षक, वाष्पयंत्र निरीक्षकालय

55. संचालक, भौमिकी तथा खनिकर्म

56. आयुक्त, रेशम प्रभाग

57. आयुक्त. हथकरघा

58. प्रमुख अभियंता, जल संसाधन विभाग

59. मुख्य अभियंता, महानदी गोदावरी कछार

60. मुख्य अभियंता, महानदी परियोजना

61. मुख्य अभियंता, हसदेव कछार

62. मुख्य अभियंता, मिनीमाता (हसदेव) बांगो परियोजना

63. मुख्य अभियंता, हसदेव, गंगा कछार

64 संचालक कृषि

65 संचालक, उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी

66. पंजीयक, सहकारी संस्थाए

67. आयुक्त, राज्य सहकारी निर्वाचन आयोग

68 अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी अधिकरण बिलासपुर

69. संचालक, पशु चिकित्सा सेवायें

70. संचालक, मछली पालन

71. संचालक, स्वास्थ्य सेवायें

72. नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन

73 संचालक, परिवार कल्याण

74. संचालक, महामारी नियंत्रण

75. संचालक, राज्य प्रशिक्षण संस्थान

76. आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा

77. संचालक, आयुष

78. संवालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास

79. संचालक, छत्तीसगढ़ नगर तथा ग्राम निवेश

80 संचालक, लोक शिक्षण

81. संचालक, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद

82. संचालक, एन.सी.सी.

83. राज्य सचिव, भारत स्काउटस एवं गाइड्स

84. आयुक्त, उच्च शिक्षा

85 संचालक, तकनीकी शिक्षा

86. संचालक, रोजगार एवं प्रशिक्षण

87. महाधिवक्ता, बिलासपुर

88. मुख्य निर्वाचन अधिकारी

89. अध्यक्ष, माध्यस्थम अधिकरण

90. विकास आयुक्त

91. संचालक, पंचायत एवं ग्रामीण विकास

92. श्रमायुक्त

93. सचालक, कर्मचारी राज्य बीमा सेवाये

94. पजीयक राज्य औद्योगिक न्यायालय

95. आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विभाग

96 संचालक, आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान

97. संचालक, समाज कल्याण

98. आयुक्त, महिला एवं बाल विकास

99. संचालक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण

100. नियंत्रक, विधिक मापविज्ञान

101. संचालक, खेल एवं युवा कल्याण

102. सचालक, सस्कृति एवं पुरातत्व ससंचालनालय

103. सथालक, पर्यटन

104. प्रमुख अभियंता, लोक स्वास्थ्य यात्रिकी विभाग

105. मुख्य अभियंता, (रायपुर परिक्षेत्र) लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग

106. मुख्य अभियंता, (बिलासपुर परिक्षेत्र) लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग

107. मुख्य अभियंता, (जगदलपुर परिक्षेत्र) लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग

108. मुख्य विद्युत निरीक्षक, कार्यालय मुख्य विद्युत निरीक्षकालय

109. प्रमुख अभियता, लोक निर्माण विभाग

110. मुख्य अभियंता, (रायपुर परिक्षेत्र) लोक निर्माण विभाग

111. मुख्य अभियंता, (बिलासपुर परिक्षेत्र) लोक निर्माण विभाग

112. मुख्य अभियंता, (सरगुजा परिक्षेत्र) लोक निर्माण विभाग

113. मुख्य अभियंता, (बस्तर परिक्षेत्र) लोक निर्माण विभाग

114. मुख्य अभियंता, (रा.रा. परिक्षेत्र) लोक निर्माण विभाग

115. मुख्य अभियंता, (सेतु परिक्षेत्र) लोक निर्माण विभाग

116. मुख्य अभियंता, (दुर्ग परिक्षेत्र) लोक निर्माण विभाग

117.  मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग (विद्युत/यांत्रिकी परिक्षेत्र)

118. संचालक, जनसंपर्क”

chatur postApril 10, 2025
296 3 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
27.02.2026 - 22:29:33
Privacy-Data & cookie usage: