Lok Bhavan  छत्‍तीसगढ़  में सरकार ने बदला राजभवन का नाम: जानिए- अब क्‍या कहलाएगा राज्‍यपाल निवास…

schedule
2025-12-02 | 15:23h
update
2025-12-02 | 15:26h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Lok Bhavan रायपुर। छत्‍तीसगढ़ सरकार ने राजभवन का नाम बदल दिया है। छत्‍तीसगढ़ ही नहीं देशभर में राजभवनों का नाम को बदल दिया गया है। अब राजभवनों को नए नाम से जाना जाएगा। छत्तीसगढ़ में भी राजभवन के नाम को बदलकर लोकभवन किया गया है। केंद्रीय गृहमंत्रालय के निर्देश के बाद आधिकारिक रूप से अब राजभवन का नाम लोकभवन किया गया है।

राजभवन बन गया लोकभवन

 छत्तीसगढ़ राजभवन अब लोकभवन के नाम से जाना जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से इस संबंध में जारी पत्र के आधार पर राज्यपाल के सचिव डॉ.सी.आर प्रसन्ना ने राजभवन का नाम परिवर्तित कर लोकभवन करने का आदेश आज जारी कर दिया है।

राज्‍यपालों के सम्‍मेलन में हुआ था फैसला

राज्यपाल के सचिव ने बताया कि राज्यपालों के सम्मेलन-2024 में राजभवनों का नाम बदलकर लोकभवन करने का सुझाव दिया गया था। इसी के अनुरूप गृह मंत्रालय की तरफ से जारी पत्र के परिपालन में अब से सभी शासकीय प्रयोजनों के लिए राजभवन का नाम लोकभवन के नाम से पढ़ा और लिखा जाएगा।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर जारी हुआ आदेश

उल्‍लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद यह कदम उठाया गया है। वहीं, दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय का नया नाम सेवा तीर्थ नाम दिया गया है। इस नाम के संदेश से स्पष्ट होता है कि सेवा का पवित्र स्थान।

नई दिल्‍ली से हुई नाम बदलने की शुरुआत

इससे पहले 2016 में रेसकोर्स रोड का नाम बदलकर लोक कल्याण मार्ग किया गया। लोक कल्याण मार्ग का मतलब जनकल्याण का केंद्र।राजपथ का नाम भी बदलकर कर्तव्य पथ रखा गया है। कर्तव्य पथ का अर्थ होता है कर्तव्य का रास्ता।

chatur postDecember 2, 2025
268 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
14.02.2026 - 12:12:26
Privacy-Data & cookie usage: