LPG Gas पूर्व CM ने X पर किया फोटो पोस्‍ट,लिखा- गैस की किल्‍लत, होटलों में ले रहे 10%ज्‍यादा पैसा, प्रशासन बोला- अफवाहों पर न दें ध्‍यान  

schedule
2026-03-14 | 15:32h
update
2026-03-14 | 15:32h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

LPG Gas रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने एलपीजी गैस की किल्‍लत को लेकर सरकार को घेरा है, उन्‍होंने सोशल मीडिया में पोस्‍ट करके गैस के मामले में सरकार पर झूठ बोले का आरोप लगाया है।

रेस्‍टोरेंट में 10 प्रतिशत सरचार्ज

भूपेश बघेल के अनुसार सिलेंडर की किल्‍लत के कारण होटल वाले 10 प्रतिशत सरचार्ज वसूल रहे हैं। उन्‍होंने अपने इस दावे की पुष्टि के लिए राजधानी के एक होटल का बिल और एक होटल के बार चस्‍पा नोटिस की फोटो साझा की है। उन्‍होंने कहा कि पांच प्रतिशत जीएसटी के साथ होटल वाले 10 प्रतिशत सरचार्ज वसूल रहे हैं।

हालात भयावह

सोशल मीडिया में किए गए पोस्‍ट में पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने लिखा है कि  छत्तीसगढ़ में गैस सप्लाई के हालात भयावह हैं, प्रदेश के कोने-कोने से गैस सिलेंडर न मिलने की खबरें आ रही हैं।

पूर्व सीएम ने लिखा है कि  सरकार भले ही छाती ठोककर कह रही हो कि कोई कमी नहीं है लेकिन सच्चाई इन तस्वीरों में देखिए, गैस एजेंसियों में स्टॉक न होने के पर्चे चिपके हैं तो रेस्टोरेंट अब 5 प्रतिशत GST के अलावा 10 प्रतिशत सरचार्ज सिलेंडर की किल्लत के कारण ले रहे हैं, क्या यह क़ानूनी है? सरकार को जवाब देना चाहिए कि गैस सिलेंडर की वास्तविक स्थिति क्या है, साथ ही रेस्टोरेंट द्वारा ग्राहकों से इस अवैध वसूली को रोकना चाहिए।

रायपुर जिला प्रशासन का ने भी किया पोस्‍ट

इधर, रायपुर जिला प्रशासन ने भी सोशल मीडिया में पोस्‍ट किया है इसमें कहा गया है कि प्रदेश में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है तथा आपूर्ति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जमाखोरी के खिलाफ कार्रवाई जारी है। नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और शिकायत होने पर खाद्य विभाग के कॉल सेंटर 1800-233-3663 व 1967 पर सूचना दें।

chatur postMarch 14, 2026
10 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
14.03.2026 - 15:39:41
Privacy-Data & cookie usage: