Site icon Chatur Post

Mahadev Online Satta बेधड़क चल रहा महादेव सट्टा: खिलाड़ी कर रहे प्रचार! मोबाइल नंबर के साथ प्रमोशन भी

Mahadev Online Satta बेधड़क चल रहा महादेव सट्टा: खिलाड़ी कर रहे प्रचार! मोबाइल नंबर के साथ प्रमोशन भी

Mahadev Online Satta  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ का चर्चित महादेव सट्टा एप बंद नहीं हुआ है। महादेव के प्रमोटरों का दूसरा गेमिंग एप रेड्डी अन्‍ना भी चल रहा है। महादेव सट्टा एप का इंटरनेशनल खिलाड़ी प्रचार कर रहे हैं। प्रमोटर मोबाइल नंबर के साथ एप को प्रमोट कर रहे हैं।

छत्‍तीसगढ़ में बड़ा बवाल

महादेव सट्टा एप का कनेक्‍शन छत्‍तीसगढ़ से जुड़ा है। इसके प्रमोटर भिलाई के रहने वाले हैं। फिलहाल इस ऑनलाइन सट्टा एप के सभी प्रमुख कर्ताधर्ता दुबई में बैठे हैं और वहीं से एप चला रहे हैं। छत्‍तीसगढ़ की राजनीति में बड़ा बवाल खड़ा करने वाले इस एप का प्रमुख संचालक कथिततौर पर भिलाई का सौरभ चंद्राकर है।

Mahadev Online Satta  खिलाड़ी कर रहे विज्ञापन

महादेव सट्टा एप का सोशल मीडिया में विज्ञापन भी आने लगा है। इसमें कई खिलाड़ि‍यों की फोटो का भी इस्‍तेमाल किया जा रहा है। विज्ञापनों में खिलाड़ि‍यों का केवल फोटो लगा है, ऐसे में यह कहा नहीं जा सकती कि ऐसा खिलाड़ि‍यों की सहमति से किया जा रहा है।

पूर्व मुख्‍यमंत्री ने साधा निशाना

महादेव एप का सोशल मीडिया में प्रचार किए जाने को लेकर पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा सरकारों पर निशाना साधा है। बघेल ने सोशल मीडिया में पोस्‍ट किया है। लिखा है कि लीजिए जी, ईडी-सीबीआई साहब, देखिए कि महादेव ऑनलाइन सट्टा खुलेआम चल रहा है। उन्‍होंने इस एप को राजनीतिक संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए लिखा है कि राजनीतिक संरक्षण का आलम यह है कि फेसबुक पर विज्ञापन आने लगे हैं।

अपने इस पोस्‍ट में बघेल ने सवाल खड़ा किया है कि इस एप को किसका संरक्षण मिल रहा है। उन्‍होंने पूछा है कि क्‍या केंद्रीय गृह मंत्री या छत्‍तीसगढ़ के गृह मंत्री इसे संरक्षण दे रहे हैं।

Mahadev Online Satta  कांग्रेस सरकार पर लगा आरोप

उल्‍लेखनीय है कि महादेव सट्टा एप का मामला छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के दौरान उजागर हुआ था। ईडी ने छापामार कार्यवाही की थी। इस मामले में कांग्रेस सरकार और तत्‍कालीन मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल पर भी लगे। इस मामले में ईडी ने तत्‍काली मुख्‍यमंत्री के करीबी लोगों के यहां भी छापा मारा था। आरोप लगा कि सट्टा एप के प्रमोटरों को सरकार की तरफ से संरक्षण मिल रहा था।    

देखिए- पूर्व मुख्‍यमंत्री का पोस्‍ट

Exit mobile version