कर्मचारी हलचल

Mahasangh  हड़ताल पर अमादा बिजली कर्मियों को वार्ता को न्‍योता, टेबल पर होंगे दो एमडी

Mahasangh रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की सरकारी बिजली कंपनी में काम कर रहे संविदा कर्मियों को कंपनी प्रबंधन ने वार्ता के लिए बुलाया है। वितरण कंपनी के मुख्‍य अभियंता (मानव संसाधन) राजेंद्र प्रसाद ने संघ के अध्‍यक्ष को पत्र भेजा है। बातचीत की टेबल पर दो पावर कंपनियों के एमडी होंगे।

गुरुवार को होगी बैठक

संविदा विद्युत कर्मियों को गुरुवार को वार्ता के लिए बुलाया गया है। यह बैठक कंपनी मुख्‍यालय स्थित वितरण कंपनी के सभाकक्ष में होगी।  बैठक के लिए सुबह 11 बजे का समय निर्धारित किया गया है।

Mahasangh चार केंद्रीय पदाधिकारी होंगे शामिल

कंपनी प्रबंधन के साथ वार्ता के लिए संविदा विद्युत कर्मचारी संघ के चार केंद्रीय पदाधिकारियों को बुलाया गया है। बैठक में संघ के चार केंद्रीय पदाधिकारी शामिल होंगे।

दो कंपनियों के एमडी रहेंगे मौजूद

वितरण कंपनी के मुख्‍य अभियंता (एचआर) की तरफ से जारी पत्र में बताया गया है कि बैठक में बिजली वितरण कंपनी और ट्रांसमिशन कंपनी के एमडी शामिल होंगे।

चार सितंबर को सौंपे ज्ञापन पर होगी वार्ता

संघ ने क्रमिक आंदोलन शुरू करने से पहले कंपनी प्रबंधन को ज्ञापन के माध्‍यम से अपनी मांगों से अवगत कराया था। संघ की तरफ से चार सितंबर को कंपनी प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा गया था। गुरुवार को उसी ज्ञापन की मांगों पर चर्चा होगी।

23 सितंबर को हुई थी बैठक

इससे पहले संविदा विद्युत कर्मचारी संघ और कंपनी प्रबंधन के बीच 23 सितंबर को भी वार्ता हुई थी, लेकिन कंपनी प्रबंधन की तरफ से मांगों पर कोई ठोस आश्‍वासन नहीं मिलने के कारण संविदा कर्मियों ने क्रमिक आंदोलन शुरू कर दिया था।

Mahasangh एक अक्‍टूबर को अचानक कर दिया था काम बंद

चरणबद्ध आंदोलन के तहत संविदा विद्युत कर्मियों ने एक अक्‍टूबर को अचानक हड़ताल पर चले गए। इसका पूरे प्रदेश की बिजली व्‍यवस्‍था पर असर पड़ा था। इसके बाद दो अक्‍टूबर को राष्‍ट्रीय अवकाश के दिन उन्‍होंने काम का बहिष्‍कार किया। 9 अक्‍टूबर को कंपनी मुख्‍यालय के सामने प्रदर्शन कर चुके हैं। अब हड़ताल पर जाने की तैयारी में हैं।

Back to top button