कर्मचारी हलचल

Mahasangh महासंघ के प्रदर्शन का चौथा दिन: धरना जारी है, संघर्ष जारी है, जब तक न्याय नहीं मिलता, गूंजती रहेगी यह आवाज

Mahasangh रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की बिजली कंपनी मुख्‍यालय के सामने विद्युत कर्मचारी महासंघ का अनिश्चितकालीन क्रमिक धरना आज (13 अक्‍टूबर) चौथे दिन भी जारी है। क्रमिक धरने पर आज कोरबा के पदाधिकारी और सदस्‍य बैठे हैं।

आज धरने पर बैठे हैं ये सदस्‍य

महासंघ की तरफ से बिजली कंपनी मुख्‍यालय के सामने जारी क्रमिक धरना में आज कोरबा उत्पादन से राधेश्याम जायसवाल, सीएस दुबे, नारायण राठौर, केएन यादव और राजेश कुमार बैठे हैं। प्रदेश और रायपुर के पदाधिकारी और सदस्‍य भी उनका साथ दे रहे हैं।

Mahasangh पुरानी पेंशन योजना की बहाली

महासंघ की तरफ से विद्युत कंपनी में पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग कर रहे हैं। बता दें के पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने राज्‍य के कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बाहल किया था, लेकिन विद्युत कर्मियों को इसका लाभ नहीं मिला। महासंघ की तरफ से पावर कंपनी में भी पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू करने की मांग की जा रही है।

यह है महासंघ की प्रमुख मांगें

पुरानी पेंशन योजना की बहाली के साथ ही संविदा कर्मियों का नियमितीकरण और वेतन और पदोन्‍नति में विसंगति दूर करने समेत अन्‍य मांगें शामिल हैं। इस मांगों को लेकर महासंघ की तरफ से क्रमिक आंदोलन चलाया जा रहा है।

Mahasangh काली पट्टी लगाकर किया था विरोध

क्रमिक आंदोलन के क्रम में महासंघ की तरफ से इस महीने एक से 8 तारीख तक काली पट्टी लगाकर विरोध दर्ज कराया गया था। महासंघ के सभी सदस्‍य काली पट्टी लगाकर काम पर आ रहे थे।

9 अक्‍टूबर को हुआ बड़ा प्रदर्शन

काली पट्टी लगाकर विरोध दर्ज कराने के बाद महासंघ की तरफ से 9 अक्‍टूबर को कंपनी मुख्‍यालय के सामने बड़ा प्रदर्शन किया गया। इसमें प्रदेशभर से तीन हजार से ज्‍यादा बिजली कर्मी शामिल हुए। महासंघ के इस आंदोलन को कंपनी के कई अन्‍य संगठनों ने भी समर्थन दिया।

Back to top button