Site icon Chatur Post

Mahasangh चीफ इंजीनियर से मिला महासंघ का प्रतिनिधिमंडल: कर्मचारियों की विभिन्‍न समस्‍याओं पर हुई बात

Mahasangh चीफ इंजीनियर से मिला महासंघ का प्रतिनिधिमंडल: कर्मचारियों की विभिन्‍न समस्‍याओं पर हुई चर्चा

Mahasangh रायपुर। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की क्षेत्रीय इकाई रायपुर के प्रतिनिधिमंडल ने बिजली कंपनी के रायपुर शहर क्षेत्र के नव पदस्थ मुख्य अभियंता संजीव सिंह से सौजन्य मुलाकात की। महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने  मुख्‍य अभियंता इंजीनियर सिंह को गमला भेंट कर बधाई व शुभकामनाएं दी।

कर्मचारियों की मांगों पर हुई चर्चा

महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि इस मुलाकात के दौरान कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्‍न समस्‍याओं से चीफ इंजीनियर सिंह को अवगत कराया गया। बैठक के दौरान मुख्य अभियंता से व्याप्त विभिन्न कर्मचारी समस्याओं पर संक्षिप्‍त चर्चा किया गया।

Mahasangh पदोन्‍नति का  मुद्दा

महासंघ ने चीफ इंजीनियर के सामने कर्मचारियों की पदोन्‍नति का मुद्दा उठाया। बताया कि  रायपुर शहर क्षेत्र में पदस्थ तकनीकी कर्मचारियों की पदोन्नति में अनावश्‍यक देर हो रही है। इस पर मुख्य अभियंता से अतिशीघ्र आदेश जारी करने का आश्वासन दिया है।  

उपकरणों की कमी

महासंघ की तरफ से रायपुर शहर क्षेत्र में लाइन उपकरणों जैसे डीओ फ्यूज, टीएमसी, डिस्चार्ज रॉड, के भारी कमी से अवगत कराया गया। इस पर भी चीफ इंजीनियर सिंह ने जल्‍द निराकरण का आश्‍वासन दिया है।

Mahasangh ईएसआईसी की निगरानी का आग्रह

बिजली कंपनी में बड़ी संख्‍या में ठेका कर्मी काम करते हैं। अभी इनके ईएसआईसी कटौती की निगरानी का कोई सिस्‍टम नहीं है। महासंघ के नेताओं ने सुझाव दिया कि वेतन से ईएसआईसी की कटौती की निगरानी करने के लिए एक पोर्टल बनाया जा सकता है। इस प्रकार मुख्य अभियंता ने सभी समस्याओं की ध्यान पूर्वक सुना और जल्द निराकरण का आश्वासन दिया।

महासंघ के प्रतिनिधिमंडल में ये नेता थे शामिल  

बैठक में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ के उपमहामंत्री हरीश चौहान, अखिल भारतीय सेवानिवृत्त विद्युत मजदूर महासंघ के महामंत्री अरुण देवांगन, अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ के कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा, कार्यसमिति सदस्य डीके यदु, महासंघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष तेजप्रताप सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष केमल वर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष कोमल देवांगन, शंकर नायडू, क्षेत्रीय अध्यक्ष परमेश्वर कन्नौजे, मोरध्वज जायसवाल, अचिंत बाराई, पूरण कठूरे, शामिल हुए ।

Exit mobile version