
Mahasangh रायपुर। छत्तीसगढ़ के विद्युत कर्मचारियों की मांगों को लेकर बिजली कर्मचारी महासंघ के सदस्य कंपनी मुख्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। शनिवार को क्रमिक धरना प्रदर्शन के दूसरे दिन बिलासपुर क्षेत्र के पांच सदस्य धरना में शामिल हुए।
प्रबंधन पर मांगों की अनदेखी का आरोप
छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ ने कंपनी प्रबंधन पर कर्मचारी हितैषी ज्वलंत मांगों की अनदेखा करने और झूठे आश्वाशन देने का आरोप लगाया है। कंपनी प्रबंधन के इसी कर्मचारी विरोधी रवैये के विरोध में महासंघ ने अनिश्चितकालीन धरा प्रदर्शन शुरू किया है।
Mahasangh जब तक मांग पूरी नहीं होगी जारी रहेगा प्रदर्शन
महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन् के दूसरे दिन दिवस बिलासपुर क्षेत्र के 05 कार्यकर्ता संतोष शर्मा के नेतृत्व में डंगनिया रायपुर में विद्युत कंपनी के सामने धरना प्रदर्शन में शामिल हुए और नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया।
वरिष्ठ पदाधिकारी भी पहुंचे
धरना स्थल पर व्यवस्था और उत्साहवर्धन के लिए सेवानिवृत्त संघ के अरुण देवांगन, महासंघ के वरिष्ठ साथी संतोष दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष केमल वर्मा, प्रदेश मंत्री युवराज सिन्हा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश सैनी, पूरण कठूरे क्षेत्रीय सचिव नीलांबर सिन्हा , राजेश कहार, देवलाल सोनकर उपस्थित रहे। साथ ही आज की भोजन व्यवस्था रायपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष और जिला मंत्री भामसंघ परमेश्वर कन्नौजे ने किया।
Mahasangh 9 अक्टूबर को हुआ था बड़ा प्रदर्शन
विद्युत कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर महासंघ की तरफ से क्रमिक आंदोलन चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 9 अक्टूबर को कंपनी मुख्यालय के सामने बड़ा प्रदर्शन हुआ। इसमें प्रदेशभर से तीन हजार से ज्यादा बिजली कर्मचारी शामिल हुए। महासंघ के इस आंदोलन को डिप्लोमा इंजीनियर संघ समेत अन्य संगठनों ने भी समर्थन किया है। 09 अक्टूबर को हुए प्रदर्शन की फोटो और पूरी खबर देखने के लिए यहां क्लिक करें




