Mahasangh बिजली कंपनी मुख्‍यालय के सामने कल प्रदर्शन: कंपनी प्रबंधन को दी गई लिखित सूचना  

schedule
2026-01-28 | 13:21h
update
2026-01-28 | 13:21h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Mahasangh  रायपुर। राजधानी रायपुर के डंगनिया स्थित बिजली कंपनी मुख्‍यालय के सामने 29 जनवरी को प्रदर्शन होगा। यह प्रदर्शन भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध छत्तीसगढ़ विद्युत सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघ (महासंघ) करेगा। इस संबंध में महामंत्री पुनारद राम साहू ने कंपनी प्रबंधन को लिखित सूचना दे दी है।

साढ़े तीन महीने बाद भी मांगों पर विचार नहीं किए जाने से नाराजगी

महासंघ की तरफ से सेवानिवृत्त कर्मचारियों/अधिकारियों से संबंधित विभिन्न समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए कंपनी प्रबंधन से चर्चा के लिए समय मांगा गया था।  महामंत्री साहू ने बताया कि यह  खेद का विषय है कि लगभग साढे तीन माह का लंबा अंतराल व्यतीत हो जाने के बाद भी संगठन को चर्चा के लिए समय नहीं दिया गया है।

मांगों की अनदेखी

महामंत्री साहू ने बताया कि इस संबंध में संबंधित विभाग से लगातार बात करने पर ज्ञात हुए कि महासंघ की मांगों के संबंध में पावर कंपनी के विभिन्न कार्यालयों द्वारा तत्संबंधी जानकारी प्राप्त नहीं हुआ है, जो कि अत्यन्त आश्चर्य का विषय है। एक ओर जहां पावर कंपनी प्रबंधन कार्य में चुस्ती लाने ई-आफिस के माध्यम से त्वरित निबटारे का पक्षधर है वहीं संबंधित कार्यालयों की भूमिका आज भी वहीं की वही बनी हुई है।

सांकेतिक प्रदर्शन

महासंघ यह भी सूचित करना चाहता है कि यदि शीघ्र ही चर्चा हेतु समय प्रदान नहीं किया गया तो 29 जनवरी 2026 को दोपहर 1.30 बजे से 2.30 बजे तक मुख्यालय द्वार पर स्थित हनुमान मंदिर के समक्ष सांकेतिक प्रदर्शन किया जावेगा। सूचनार्थ प्रेषित ।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्‍याएं और मांगें

1. आंतरिक चिकित्सकीय व्यवस्था अर्थात कंपनी डिस्पेन्सरीस में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समस्त दवाईयां उपलब्ध कराते हुए सभी तरह के जांच की व्यवस्था हो ।

2. (अ) पेंशन रेस्टोरेशन, नियत अवधि के बाद आटो मोड में हो, पेंशन स्लिप में रेस्टोरेशन तिथि अंकित हो.

(ब) पेंशन रेस्टोरेशन की अवधि कम हो तथा इसके लिए गठित समिति का अनुसंशा सार्वजनिक हो

3. अन्य कंपनियों की भांति डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी में भी आन लाईन जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा प्रदान किया जाए।

4. उच्च न्यायालय के निर्णय के अनुरूप सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पूर्व तिथि से पदोन्नति लाभ प्रदान किया जाए।

5. पेंशन/पीएफ ट्रस्ट में महासंघ के प्रतिनिधि को नामित किया जाए।

6. नवा रायपुर में भव्य मुख्यालय भवन निर्माण पर जनहित/कर्मचारी हित/कंपनी हित मेंपुर्नविचार किया जाए।

7. औषधालयों में सेवानिवृत्तों / वरिष्ठजनों के लिए समुचित व्यवस्था।

8. सेवानिवृत्ति के पूर्व सभी स्वत्वों का निराकरण सुनिश्चित हो।

9. सेवानिवृत्त सक्षम तकनीकी / कार्यालयीन कर्मचारियों को संविदा नियुक्ति प्रदान किया जाए।

10. पावर कंपनीज की रिक्त भूमि का अन्यत्र विभागों को हस्तांतरण निरस्त करते हुए माननीय प्रधानमंत्री जी की महत्वाकांक्षी सोलर एनर्जी योजना संयत्र लगाया जाए।

Related Articles

11. सेवानिवृत्त कर्मचारियों को चिकित्सकीय आधार पर कंपनी आवासगृहों में निवासरत रहने एवं रिक्त आवासगृह सेवानिवृत्त कर्मचारी को भी आबंटित किया जाए

12. सेवानिवृत्त कर्मचारियों को परिचय पत्र प्रदान किया जाए।

13. रूफ टाप सोलर लगाने हेतु किसी भी कर्मचारी को बाध्य किया जाना केन्द्र व राज्य सरकार की नीति के पूर्णतया विपरीत है, ऐसी बाध्यता किसी भी अन्य प्रदेशों की पावर कंपनियों द्वारा नहीं किया जा रहा है।

14. सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद 50 प्रतिशत कटौती को कम कर 25 प्रतिशत नहीं किए जाने की जांच हो। साथ ही जिम्मेदारों पर कार्यवाही सुनिश्चित हो। निकाली गई बकाया राशि को नियमों व प्रावधानों के खिलाफ जोर जबरदस्ती वसूली की कार्यवाही किया जाना बंद करते हुए इस पर विधि अनुसार गाईडलाइन जारी किया जाए ।

chatur postJanuary 28, 2026
464 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
15.02.2026 - 08:52:28
Privacy-Data & cookie usage: