Mahatari Vandan   महतारी वंदन की 24वीं किस्त: जनवरी में इस तारीख को मुख्यमंत्री ऑनलाइन ट्रांसफर करेंगे पैसा

schedule
2026-01-29 | 16:28h
update
2026-01-29 | 16:34h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Mahatari Vandan  रायपुर। छत्तीसगढ़ की 68 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में इसी महीने महतारी वंदन की 24वीं किस्त जारी करेंगे। किस्त जारी करने की तारीख सरकार ने बता दी है।

एक मार्च 2024 से चल रही है योजना

बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना का शुभारंभ 1 मार्च 2024 को किया गया था।

इन्हें मिलता है महतारी वंदन योजना का लाभ

इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत 21 वर्ष या उससे अधिक आयु की विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे वे अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति कर सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें।

अब तक जारी हो चुकी है 23 किस्तें

इस योजना के शुभारंभ से अब तक 23 किस्तों के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को कुल 14 हजार 954.42 करोड़ रुपए की राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की जा चुकी है। यह व्यवस्था वित्तीय पारदर्शिता सुनिश्चित करने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी पहल सिद्ध हो रही है।

जानिए- अब जारी होगी महतारी वंदन की अगली किस्त

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 30 जनवरी को नारायणपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त की राशि जारी करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश की 68 लाख 39 हजार 592 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से कुल 641 करोड़ 34 लाख रुपए की राशि का अंतरण किया जाएगा।

योजना के तहत अब तक 15 हजार करोड़ से ज्यादा

मुख्यमंत्री की तरफ से 24वीं किस्त के रूप में 641.34 करोड़ रुपए  जारी किए जाने के बाद महतारी वंदन योजना के अंतर्गत कुल वितरित राशि बढ़कर 15 हजार 595.77 करोड़ रुपए हो जाएगी। यह राज्य सरकार की महिला कल्याण एवं सशक्तिकरण के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है तथा यह प्रमाणित करती है कि योजना से प्रदेश की लाखों महिलाएं प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित हो रही हैं।

chatur postJanuary 29, 2026
164 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
21.02.2026 - 18:09:18
Privacy-Data & cookie usage: