Mahatari Vandan Yojana महतारी वंदन की 21वीं किस्‍त: 69 लाख महिलाओं के बैंक खातों में पहुंचेगा 647. 28 करोड़

schedule
2025-11-05 | 04:23h
update
2025-11-05 | 10:32h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Mahatari Vandan Yojana  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की 69 लाख हितग्राही महिलाओं के बैंक खातों में आज 21वीं किस्‍त पहुंचेगी। राज्‍य सरकार की तरफ से कुल 647 करोड़ 68 लाख रुपए जारी किया जाएगा।

आज उपराष्‍ट्रपति करेंगे जारी

महतारी वंदन की 21वीं किस्‍त आज उप राष्‍ट्रपति सीपी राधाकृष्‍णन जारी करेंगे। राधाकृष्‍णन आज राज्‍योत्‍सव के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे मंगलवार की शाम को ही रायपुर पहुंच चुके हैं।

7658 को मिलगी पहली किस्‍त

राज्‍य सरकार की तरफ से आज जिन 69 लाख महिलाओं को महतारी वंदन की किस्‍त जारी किय जाएगा उनमें से सात हजार छह सौ 58 महिलाओं को पहली बार राशि जारी की जाएगी। ये महिला बस्‍तर संभाग के नक्‍सल प्रभावित क्षेत्रों की है। इनका नाम जोड़ने के लिए नियद नेल्ला नार योजना के तहत विशेष अभियान चलाया गया था।

Mahatari Vandan Yojana  13 हजार करोड़ रुपए से ज्‍यादा दे चुकी सरकार

महतारी वंदन योजना के तहत अब तक सरकार 13 हजार 24 करोड़ 40 लाख रुपए राज्‍य की महिलाओं को दे चुकी है। 21वीं किस्‍त शामिल करने के बाद यह राशि बढ़कर 13 हजार 671 करोड़ 68 लाख हो जाएगी। योजना की शुरुआत 2024 में की गई थी।

राज्‍योत्‍स्‍व का समापन आज

एक नवंबर से शुरू हुए राज्‍योत्‍सव का आज समापन होगा। समापन समारोह में उप राष्‍ट्रपति राधाकृषणन शामिल होंगे। आज ही भारतीय वायु सेना अपने शौर्य का प्रदर्शन करेगी। यह विशेष आयोजन किया जा रहा है।

Mahatari Vandan Yojana  राज्‍य अलंकरण और पुरस्‍कार भी

राज्‍योत्‍सव के अवसर पर राज्‍य अलंकर और राज्‍य पुरस्‍कार भी प्रदान किए जाएंगे। इसकी घोषणा आज ही दोपहर में राज्‍य सरकार की तरफ से की जाएगी। इसमें  विभिन्‍न क्षेत्रों की हस्तियों को उनके योगदान के लिए सम्‍मानित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने किया था शुभारंभ

पांच दिनों तक चले इस राज्‍योत्‍सव का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नवंबर को किया था। छत्‍तीसगढ़ आए पीएम मोदी ने छत्‍तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन और आदिवासी संग्रहालय का भी लोकापर्ण किया था।

chatur postNovember 5, 2025
417 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
03.03.2026 - 11:46:49
Privacy-Data & cookie usage: