Mahtari Vandan महतारी वंदन की 25वीं किस्‍त: जानिए- कब बैंक खातों में आएगा मार्च का पैसा

schedule
2026-03-08 | 04:28h
update
2026-03-08 | 04:29h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Mahtari Vandan रायपुर। छत्‍तीसगढ़ सरकार मार्च में महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्‍त जारी करेगी। महीना शुरू होने के साथ ही महिलाएं किस्‍त जारी होने और मोबाइल पर खुशियों का नोटिफिकेशन आने का इंतजार करने लगती हैं। सरकार उनका यह इंतजार खत्‍म करने जा रही है।

आज जारी होगी Mahtari Vandan योजना की किस्‍त

महतारी वंदन योजना की मार्च में जारी होने वाली 25वीं किस्‍त सरकार आज 8 मार्च को अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जारी करने जा रही है। इसके लिए भव्‍य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

बस्‍तर में होगा कार्यक्रम

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को बस्तर जिले में ‘वृहद महतारी वंदन सम्मेलन-2026’ का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे और प्रदेश की महिलाओं के बैंक खातों में महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त जारी करेंगे।

सरकारी योजनाओं की दी जाएगी जानकारी

कार्यक्रम स्थल पर विभागीय स्टॉलों के माध्यम से महिलाओं को शासन की विभिन्न योजनाओं, स्वरोजगार के अवसरों और पोषण संबंधी कार्यक्रमों की जानकारी भी दी जाएगी। सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाएं, स्व-सहायता समूहों की सदस्याएं और विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राही शामिल होंगी।

आत्‍म समर्पित महिला नक्‍सलियों को मिलेगा एक-एक लाख  

बस्तर संभाग में आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटी नक्सली महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए विशेष पहल की जाएगी। इन महिलाओं को लखपति दीदी योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ महिला कोष के माध्यम से ब्याजमुक्त एक-एक लाख रुपए तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा इन महिलाओं को ‘लक्ष्मी-सखी मिलेट किट’ भी प्रदान की जाएगी।

अब बेटियों को डेढ़ लाख रुपए देगी सरकार

महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की करीब 69 लाख महिलाओं को सरकार एक हजार रुपए हर महीने दे रही है। अब सरकार ने प्रदेश की बेटियों के लिए रानी दुर्गावती योजना शुरू की है।

CSPDCL ने शुरु की समाधान योजना BPL, घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं का अधिभार 100% और बिल 50% तक माफAMP

इस योजना के तहत बेटियों को डेढ़ लाख रुपए मिलेगा। छत्‍तीसगढ़ सरकार की रानी दुर्गावती योजना क्‍या है? रानी दुर्गावती योजना के तहत बेटियों को कैसे मिलेगा डेढ़ लाख रुपए? रानी दुर्गावती योजना की क्‍या है पात्रता? और अब से शुरू होगी यह योजना?… इन सवालों का जवाब जानने के लिए यहां क्लिक करेंAMP

chatur postMarch 8, 2026
3 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
08.03.2026 - 04:31:43
Privacy-Data & cookie usage: