Mainpat Festival  मैनपाट में प्रकृति, संस्कृति और मनोरंजन का त्रिवेणी संगम: 13 फरवरी से सजेगा भव्य मंच

schedule
2026-02-10 | 15:53h
update
2026-02-10 | 15:53h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Mainpat Festival  रायपुर। छत्तीसगढ़ का शिमला और छोटा तिब्बत कहे जाने वाले  मैनपाट के रोपाखार जलाशय के समीप 13 से 15 फरवरी तक तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इसका शुभारंभ 13 फरवरी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य व पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में होगा।

तीन दिनों तक चलेगा आयोजन

पहले दिन 13 फरवरी को भोजपुरी सुपरस्टार  मनोज तिवारी अपनी गायकी से दर्शकों का उत्साह बढ़ाएंगे। साथ ही, छत्तीसगढ़ी गायक सुनील सोनी और ओडिशा का प्रसिद्ध छऊ नृत्य लोक संस्कृति की छटा बिखेरेंगे।

दूसरे दिन 14 फरवरी को छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोक गायिका अलका चंद्राकर और इंडियन आइडल फेम वैशाली रायकवार अपनी सुरीली आवाज से शाम को यादगार बनाएंगी।

तीसरे दिन 15 फरवरी को महोत्सव का मुख्य आकर्षण बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर होंगी। इसके साथ ही रायगढ़ घराने की कत्थक नृत्यांगना ज्योतिश्री वैष्णव और गायक आयुष नामदेव भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

साहसिक खेल और स्थानीय जायका

मैनपाट महोत्सव केवल संगीत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पर्यटकों के लिए मनोरंजन का पैकेज होगा। महोत्सव स्थल पर एडवेंचर एक्टिविटी में पर्यटकों के लिए बोटिंग, साहसिक खेल और पारंपरिक दंगल का आयोजन किया जाएगा। फूड ज़ोन में सरगुजा के पारंपरिक व्यंजनों के साथ-साथ विभिन्न लजीज पकवानों का आनंद लिया जा सकेगा। प्रदर्शनी एवं मेला में विभिन्न सरकारी विभागों की तरफ से विकास प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जहां सरकार की योजनाओं और स्थानीय उत्पादों जैसे टाऊ और तिब्बती हस्तशिल्प का प्रदर्शन होगा।

टाइगर पाइंट और जलजली है मुख्य आकषर्ण

अंबिकापुर मुख्यालय से लगभग 75 किलोमीटर दूर स्थित मैनपाट एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है, जोकि समुद्र तल से 3,781 फीट की ऊंचाई पर है। यहाँ के प्रमुख आकर्षणों में बौद्ध मंदिर, टाइगर पॉइंट, मेहता पॉइंट, मछली पॉइंट, और अनोखा जलजली शामिल हैं। यह स्थान तिब्बती संस्कृति, टाऊ की खेती और अद्भुत प्राकृतिक नजारों के लिए प्रसिद्ध है।

मैनपाट के प्रमुख दर्शनीय स्थल

तिब्बती शरणार्थी शिविर और बौद्ध मंदिर- मैनपाट में 1970 में बसाया गया एक बड़ा तिब्बती समुदाय है, जहां का थाकपो शेडुप्लिंग मठ Thakpo Tsedupling Monastery (कैम्प नंबर 3) मुख्य आकर्षण है। टाइगर पॉइंट Tiger Point -200 फीट की ऊंचाई से गिरने वाला यह वॉटरफॉल waterfall (झरना) घने जंगलों से घिरा है। जलजली waterlogging – यह एक भूगर्भीय आश्चर्य है जहां जमीन दलदली है और कूदने पर स्पंज की तरह हिलती है, इसे  म्यूजिकल लैंड भी कहते हैं।

मछली पॉइंट Fish Point एक बहुत ही सुंदर झरना और मछली पकड़ने के लिए प्रसिद्ध स्थान है। मेहता पॉइंट Mehta Point -घाटियों के शानदार और मनोरम दृश्य देखने के लिए एक बेहतरीन व्यू पॉइंट View Point । उल्टा पानी- यहां का पानी ढलान के विपरीत दिशा में बहता है, जो एक अनसुलझा रहस्य है। सरभंजा जलप्रपात Sarabhanza Falls -ग्राम पंचायत से करीब दो किमी ट्रैकिंग मार्ग से इस प्राकृतिक जलप्रपात तक पहुंचा जा सकता है। जुलाई से मार्च के बीच यहां का मौसम बहुत सुहावना रहता है। जोकि पर्यटकों को आकर्षित करता है

chatur postFebruary 10, 2026
117 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
24.02.2026 - 22:52:24
Privacy-Data & cookie usage: